पिछले महीने कोरोना का शिकार थे नोवाक जोकोविच, वकीलों ने दी जानकारी
मेलबर्न : दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में शामिल होने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके वकीलों ने अदालत में फाइल की गई रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर में कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद जोकोविच को मेडिकल छूट दी गई थी।

अदालत के दस्तावेजों से पता चला कि जोकोविच ने 16 दिसंबर को कोविड -19 की पाॅजिटिव रिपोर्ट वाले दस्तावेज प्रदान किए थे। हालांकि, 14 दिन बाद उनमें कोविड -19 के बुखार या उससे संबंधी लक्षण नहीं दिखे थे। उन्हें मेडिकल छूट दी गई थी, जिसके बाद वह यहां आए।" दस्वावेज में यह भी बताया गया कि जोकोविच ने हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को बताया था वह दिसंबर में कोरोना पाॅजिटिव थे, लेकिन 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के बाद उनमें कोई लक्षण नहीं दिखे, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए छूट मिली थी।
यह भी पढ़ें- Instagram : कोहली एक पोस्ट से कमाते हैं करोड़ों रूपए, टाॅप-50 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल
वकील ने दलील दी कि जोकोविच ने टेनिस ऑस्ट्रेलिया को दो चरणों की स्वतंत्र मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए अपना मेडिकल प्रदान किया था। साथ ही अपने स्वीकृत वीजा पर कानूनी रूप से ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया था।
बता दें कि जोकोविच को बुधवार को मेलबर्न हवाई अड्डे से बाहर प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया था, क्योंकि अधिकारियों ने वैक्सीनेशन से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं करने को वजह बताकर उनका प्रवेश वीजा रद्द कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications