Instagram : कोहली एक पोस्ट से कमाते हैं करोड़ों रूपए, टाॅप-50 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल
नई दिल्ली। विराट कोहली सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जिनकी कमाई ना सिर्फ क्रिकेट से बल्कि सोशल मीडिया से भी करोड़ों में हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर, जहां वो एक पोस्ट से करोड़ों में कमाते हैं। कोहली की इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वह इंस्टाग्राम से प्रति पोस्ट 1,604,000 डाॅलर, यानी कि 5 करोड़ से अधिक कमाते हैं। बीते साल हॉपर इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में कोहली 19वें स्थान पर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test : कहां होगा मैच, क्या है मैदान का इतिहास, देखें संभावित प्लेइंग XI

पहले थे 23वें स्थान पर
साल 2020 में इंस्टाग्राम पर कमाई के मामल में कोहली दुनियाभर में 23वें स्थान पर थे, जबकि इस बार 19वें स्थान पर आ गए हैं। वह कमाई के मामले में भारतीयों में सबसे आगे हैं। लिस्ट में पहला स्थान फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने साल 2021 में प्रति पोस्ट करीब 12 करोड़ रूपए कमाए हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 387 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं भारतीय टेस्ट कप्तान के इंस्टाग्राम पर177 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का उदाहरण है। कोहली सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले भारतीय भी हैं।

टाॅप-50 में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल
कोहली के अलावा टाॅप-50 की सूची में केवल एक भारतीय है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 27वें स्थान पर हैं और प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 3 करोड़ लेती हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, इन दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर प्रमोशनल पोस्ट कर अच्छी खासी कमाई की है। भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली ने देश के लिए जितने सम्मान लाए हैं, उसके कारण वह विज्ञापन के लिए मैदान पर और बाहर सबसे अधिक डिमांड वाले व्यक्तित्वों में से एक हैं।
उन्होंने कई ब्रांडों का विज्ञापन भी किया है। कोहली 2021 में याहू की सूची में सबसे अधिक खोजी जाने वाली खेल हस्तियों में से एक थे। वह सितंबर 2021 में 150 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी भी बने थे।

केपटाउन में तीसरा टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली
कोहली फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका में हैं। पहला टेस्ट जीतते ही टीम ने सीरीज की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी। हालांकि भारत को जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 33 वर्षीय कोहली पीठ में दर्द के कारण मैच से चूक गए। हालांकि कोहली के केपटाउन में तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए फिट होने की उम्मीद है। केएल राहुल और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने जानकारी दी थी कि वह वापसी करने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और सीरीज के अंतिम मैच के लिए फिट होंगे।












Click it and Unblock the Notifications