"ऐसा लगा रहा ये युद्ध लड़ कर आया है" न्याजा ह्यूस्टन ने ओलंपिक मेडल की क्वालिटी पर उठाए सवाल, मचा बवाल
Olympics 2024 news: पेरिस ओलंपिक 2024 का मेडल पाने वाले खिलाड़ी फूले नहीं समा रहे हैं और गले में मेडल लटकाए हुए अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग के मुकाबले में मेडल जीतने वाले अमेरिका के स्केटबोर्डर न्याजा ह्यूस्टन अपने मेडल को लेकर ऐसी बात कर दी है जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।
दरअसल, न्याजा ह्यूस्टन ने ओलंपिक 2024 में मिले अपने मेडल की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और अपना अनुभव शेयर किया है जिसके बाद मेडल की क्वालिटी पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है।

ओलंपिक 2024 में 29 वर्षीय स्केटबोर्डर प्लेयर न्याजा ह्यूस्टन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मेडल की क्वालिटी को लेकर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि चंद घंटे पहनने के बाद ही उनका मेडल बेरंग हो गया।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में पदक की स्थिति की तुलना युद्ध के दिग्गज से की जिसके बाद ओलंपिक पदकों की क्वालिटी को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है।
ह्यूस्टन ने पोस्ट शेयर कर बताया मेडल का हाल
ह्यूस्टन ने इंस्टाग्राम पर शेयर पर शेयर की अपनी पोस्ट में लिखा "ये ओलंपिक मेडल जब बिल्कुल नए होते हैं तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन जब मैंने इन्हें अपनी शरीर पर थोड़ी देर के लिए पसीने के साथ रहने दिया और फिर अपने दोस्तों को सप्ताहांत में पहनने दिया, तो जाहिर है कि वो उतना चमकदार नहीं था जितना आप सोच रहे होंगे।" उन्होंने आगे लिखा "मेरा मतलब है, यह खुदरदा लग रहा है, यहां तक कि सामने का हिस्सा भी।"
"मानो मेरा मेडल युद्ध लड़ कर अभी लौटा हो"
स्केटबोर्डर ह्यूस्टन ने इंस्टाग्राम पर आगे लिखा "मेडल ऐसा लग रहा है जैसे युद्ध में गया था और वापस आ गया है" उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ एक इमोजी भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट को लेकर भाजपा सांसद हेमामालिनी ने ऐसा क्या कह दिया? जिस पर मच गया भारी बवाल, Video
उनकी इस पोस्ट के बाद ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्रोडक्शन की क्चालिटी को लेकर लोगों का गुस्सा फुंट पड़ा। जिसके बाद ओलंपिक 2024 के प्रवक्ता ने जवाब देने को मजबूर होना पड़ा।
पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रवक्ता ने दी ये सफाई
ह्यूस्टन की पोस्ट के जवाब में, पेरिस ओलंपिक 2024 के प्रवक्ता ने इस मुद्दे को स्वीकार किया। उन्होंने पीपल मैगज़ीन को बताया कि उन्हें एक एथलीट की सोशल मीडिया रिपोर्ट के बारे में जानकारी है और मेडल की क्वालिटी के बारे में किए दाव को समझने के लिए मोनाई डे पेरिस और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
खिलाड़ी के दावे ने बढ़ाई आयोजकों के मुश्किल
पेरिस 2024 के आयोजकों ने इसको लेकर मीडिया में भी एक बयान जारी किया जिसमें लिखा " मेडल खेलों की सबसे प्रतिष्ठित चीज हैं और एथलीटों के लिए सबसे कीमती हैं। क्षतिग्रस्त मेडल को व्यवस्थित रूप से मोनाई डे पेरिस द्वारा बदला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications