विनेश फोगाट को लेकर भाजपा सांसद हेमामालिनी ने ऐसा क्या कह दिया? जिस पर मच गया भारी बवाल, Video
Hema Malini reaction on Vinesh Phogat: भारत की पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल मुकाबले से पहले अपने वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दी गईं। ओलंपिक के फाइनल मुकाबले तक पहुंचने के बाद महज 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य कर घोषित कर दिया गया।
कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के अलावा अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने फोगाट के सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने फोगाट के मामले पर ऐसी प्रतिक्रिया दी कि उन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनकी प्रतिक्रिया के कारण अच्छा खासा विवाद खड़ा हो गया है।

हेमामालिनी ने जानें क्या कहा
दरअसल, दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी ने संसद के बाहर बुधवार को मीडिया के सामने कहा "ये बहुत आश्चर्यजनक है और अजीब लगता है कि फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।"
हेमामालिनी की इस बात पर मचा बवाल
इसके साथ ही हेमामालिनी ने कहा "वजह को कंट्रोल में रखना कितना महत्वपूर्ण है। ये हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है। हेमामालिनी ने आगे कहा "मैं चाहती हूं कि वह जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर लें, लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएंगी।" अपनी ये बात कहते हुए अभिनेत्री कैमरे पर मुस्कुराती हुई नजर आईं और फिर आगे बढ़ गई।"
सोशल मीडिया पर लोगों का फूंटा गुस्सा
सोशल मीडिया पर हेमामालिनी के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने हेमामानिली के इस बयान को असंवेदनशील और अपमानजनक बताया है। यूजर्स हेमामालिनी पर देश की खिलाड़ी बेटी का मजाक बनाने का आरोप लगा रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों ने और क्या-क्या कहा?
हेमामालिनी को शर्म आनी चाहिए...
एक यूजर ने लिखा "ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करते समय जरा उनके मुस्कुराते चेहरे को देखिए।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "हेमा मालिनी पर भरोसा करें कि वे हमेशा सबसे हास्यास्पद और बेतरतीब बातें कहती हैं..., एक यूजर ने कहा "इन्हें शर्म आनी चाहिए "वह एक योग्य चैंपियन की पीड़ा पर हंस रही हैं।"
BJP सांसद हेमा मालिनी 100 ग्राम का महत्व समझा रही हैं. pic.twitter.com/0gQVBjNlbE
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) August 7, 2024
ट्रोलर्स के निशाने पर आने पर हेमामालिनी ने सुधारी गलती
हालांकि ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद हेमामालिनी एक नई पोस्ट एक्स पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा
"विनेश फोगाट पूरा देश आपके पीछे खड़ा है! आप इस ओलंपिक की हमारी नायिका हैं। हिम्मत मत हारिए - आप महान उपलब्धियों के लिए बनी हैं और आपके सामने एक उज्ज्वल भविष्य है! बस बहादुरी से आगे बढ़ते रहिए"🙏
महज 100 ग्राम अधिक वजन के कारण फोगाट के हाथ से चूंका ओलंपिक गोल्ड
बता दें फोगाट सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मान को 5-0 से हराकर ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। वहीं आज बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के बताया फोगाट को महिलाओं के 50 किग्रा फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल में 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण आयोग्य घोषित किया गया।
गोल्ड मैडल के लिए फोगाट का मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के साथ होना था लेकिन उनके अयोग्य घोषित किए जानें की खबर ने खेल प्रेमियों को गहरा सदमा दिया है। आईओए ने कहा "रात भर किए गए कई प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 100 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था।"












Click it and Unblock the Notifications