CWG 2022: देश की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा
बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।
नई दिल्ली, जुलाई 26: बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान वो चोटिल हो गए थे।

फाइनल में 88.13 मीटर की थ्रो के दौरान नीरज चोटिल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जांघ में चोट लगी है। अपने थ्रो के बाद उन्हें अपनी जांघ में खिंचाव महसूस हुआ था और अब इसी के चलते वह कॉमनबेल्थ गेम्स से बाहर हो गए हैं। बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट के शौकीन हैं Neeraj Chopra को हराकर गोल्ड जीतने वाले एंडरसन पीटर्स, तेज गेंदबाजी करना पसंद
पदक की टूटी आस
नीरज के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उनसे पदक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उनके बाहर होने से वाकई में भारत की उम्मीदों को जोरदार झटका लगा है।
MRI स्कैन से सामने आई चोट
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप इवेंट के बाद नीरज का MRI स्कैन किया गया, जिसमें उनकी ग्रोइंग इंजरी की बात सामने आई। ग्रोइंग इंजरी के बाद स्टार एथलीट को करीब एक महीने आराम की सलाह दी गई है।
5 अगस्त को होना था मुकाबला
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़़ा का मैच 5 अगस्त को होना था। हालांकि, उनके बाहर होने के बाद भारत को अब इस जैवलिन थ्रो के इवेंट में डीपी मनु और रोहित यादव से उम्मीदें होगी। ये दोनों खिलाड़ी बर्मिंघम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रचा इतिहास
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप चैंपियनशिप में इतिहास रचा था। भारत की ओर से एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने। नीरज से पहले 2003 में अंजु बेबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था।
सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि स्थितियां अच्छी नहीं थीं और हवा की गति बहुत अधिक थी, मुझे विश्वास था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मैं परिणाम से संतुष्ट हूं, मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए पदक जीता है।
ये भी पढ़ें - Neeraj Chopra की जीत के बाद जश्न में डूबा देश, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता; PM मोदी ने कहा...
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications