क्रिकेट के शौकीन हैं Neeraj Chopra को हराकर गोल्ड जीतने वाले एंडरसन पीटर्स, तेज गेंदबाजी करना पसंद
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को अमेरिका के यूजीन में हुए फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए रजत पदक जीता।
नई दिल्ली, जुलाई 24: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को अमेरिका के यूजीन में हुए फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंकते हुए रजत पदक जीता। नीरज इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में कोई भी पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत ने मेडल जीता है। नीरज से पहले 2003 में अंजु बेबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। वहीं 90 मीटर से अधिक दूरी का थ्रो फेंककर एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड मेडल जीता जबकि जैकुब वडलेच्ज ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एंडरसन पीटर्स ने जीत के बाद बताया उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद है।

तेज गेंदबाजी करना पसंद
विश्व एथलेटिक्स पॉडकास्ट में एंडरसन पीटर्स ने कहा, "मुझे क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। हमारे पास दो सीजन थे: ग्रेनाडा में क्रिकेट और ट्रैक-एंड-फील्ड। मैं दोनों करूंगा। मैं एक तेज गेंदबाज था। मुझे बस गेंद फेंकने का विचार पसंद आया, मुझे लगा कि मैं इसे इतनी तेजी से फेंक सकता हूं कि बल्लेबाज इसे देख भी नहीं सकता। मैं हमेशा 90 मील प्रति घंटे की गेंद फेंकने का लक्ष्य रखता हूं, भले ही मैं एक बच्चे के रूप में नहीं कर सकता।" तब उसैन बोल्ट ने बीच बचाव किया। "वह वो साल था जब उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। मैं एक धावक बनना चाहता था।" इसके बाद चोटों ने मुझे भाला थमा दिया।
ANDERSON FOR THE REPEAT 🥇🥇@peters_oly 🇬🇩 throws a huge 90.54m to successfully defend his world javelin title!#WorldAthleticsChamps pic.twitter.com/3r0TROWHml
— World Athletics (@WorldAthletics) July 24, 2022

नीरज बोले स्थितियां अच्छी नहीं थीं
सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि स्थितियां अच्छी नहीं थीं और हवा की गति बहुत अधिक थी, मुझे विश्वास था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। मैं परिणाम से संतुष्ट हूं, मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए पदक जीता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कठिन थी, प्रतियोगी अच्छे औसत पर फेंक रहे थे, यह चुनौतीपूर्ण हो गया। मैंने आज बहुत कुछ सीखा। सोने की भूख बनी रहेगी। लेकिन मेरा मानना है कि हमें हर बार सोना नहीं मिल सकता। मैं वह करूंगा जो मैं कर सकता हूं, अपने प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

फाउल थ्रो ने किया गोल्ड से दूर
फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहला थ्रो फाउल किया, इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.39 मीटर लंबी दूरी का थ्रो फेंककर चौथे पायदान पर जगह बनाई। तीसरे प्रयास में नीरज ने 86.37 मीटर का थ्रो फेंक कर चौथे पायदान पर अपनी जगह को बनाए रखा। लेकिन चौथे प्रयास में नीरज ने 88.13 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए थे। पांचवें प्रयास में नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो फेंका जिसके चलते वह पांचवे पायदान पर खिसक गए, लेकिन बावजूद इसके वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications