Sania Mirza -Shoaib Malik Divorce: 'आप सच बर्दाश्त नहीं कर पाओगे...' सानिया के नए Tweet ने फिर बढ़ाई टेंशन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि " You cant Handle the Truth", जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

Sania Mirza -Shoaib Malik Divorce: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने पिछले साल काफी सुर्खियां बटोरीं लेकिन अभी तक दोनों के रिश्ते का सच सामने नहीं आया है। दोनों के रिलेशन पर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने तो सानिया-शोएब के तलाक की वजह पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर को बताया है, कहा जा रहा है कि आयशा और शोएब मलिक का अफेयर चल रहा है , जिसके कारण सानिया और शोएब की शादी टूटी है और प्रोफेशनल अनुबंध की वजह से दोनों अपनी शादी टूटने का ऐलान नहीं कर रहे हैं।

सानिया की पोस्ट क्यों है दर्द भरी?
इन्हीं सारी बातों के बीच सानिया की एक पोस्ट ने फिर से लोगों को सोच में डाल दिया है। जिसे पढ़ने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि सानिया पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। कुछ तो है जो उन्हें परेशान कर रहा है। दरअसल सानिया ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है।
Ramiz Raja: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले रमीज राजा की बीवी है हिंदुस्तानी

सानिया ने लिखा-" You cant Handle the Truth"।
इन तस्वीरों में सानिया ने एक कैप पहनी हैं, जिसमें लिखा है कि " You cant Handle the Truth"। हालांकि उन्होंने स्पष्ट रूप से तो कुछ भी क्लीयर नहीं किया है लेकिन लोगों ने इसे उनके टूटते रिश्ते से जोड़ दिया है और वो उनसे सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर कौन से सच को वो कह नहीं पा रही हैं।'

'2022 ने कुछ मौकों पर मुझे लात भी मारी है'
सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि , 'मेरे पास 2022 का वर्णन करने के लिए कोई सटीक कैप्शन तो नहीं है लेकिन कुछ क्यूट सेल्फी जरूर हैं, सभी को नए साल की शुभकामनाएं, 2022 ने कुछ मौकों पर मुझे लात भी मारी है, मैं समझ गई हूं'।

चुप्पी का कारण ये 'द मिर्जा मलिक' शो?
आपको बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि सानिया-शोएब की चुप्पी का कारण 'द मिर्जा मलिक' शो ही है, जिसकी वजह से दोनों ने फिलहाल अपने रिलेशन की सच्चाई पर पर मौन व्रत रखा हुआ है। हालांकि दोनों साथ नहीं हैं और लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं।
साल 2010 में हुई थी शादी
सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। दोनों को शादी से एक बेटा अजहान है। सानिया क्रिकेटर की दूसरी पत्नी हैं।
'शादीशुदा मर्द से रिश्ता नहीं हो सकता'
तो वहीं इसी बीच हालांकि अपने हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री आयशा उमर ने मलिक के साथ अफेयर की खबरों से इनकार करते हुए कहा है कि 'उनका और शोएब का कोई चक्कर नहीं है, उन्होंने शोएब के साथ एक प्रोफेशनल फोटोशूट एक साल पहले किया था, जिसे अब गलत ढंग से वायरल किया जा रहा है, वो किसी भी शादीशुदा मर्द से रिश्ते की बात सोच ही नहीं सकती हैं।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications