रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट ने हैदराबाद को 5-0 से हराया, बोनस प्वाइंट लेकर सेमीफाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। कालीकट हीरोज ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच सेट जीतकर सोमवार को यहां जीएमसी गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए पावर्ड बाय ए 23 रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के पहले सीजन के 19वें मैच में हैदराबाद ब्लैक हॉक्स को 5-0 (15-14, 15-10, 15-14, 15-14, 15-9) से करारी मात दी। कालीकट के डेविड ली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

कालीकट की छह मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब सात अंक हो गए हैं। मैच में बोनस के रूप में तीन प्वाइंट लेने के बाद कालीकट ने अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, हैदराबाद को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कालीकट और हैदराबाद के अलावा अहमदाबाद डिफेंडर्स भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

Volleyball league

कालीकट हीरोज पहले सेट में 7-7 की बराबरी पर रहने के बाद ब्रेक तक एक अंक से पिछड़ गई। इसके बाद दोनों टीमें सुपर प्वाइंट लेकर 12-12 की बराबरी पर थी और वे फिर कालीकट ने आखिरकार 15-14 से पहला सेट जीत लिया। अगले सेट में भी हीरोज ने शानदार शुरुआत करते हुए ब्रेक तक तीन प्वाइंट की बढ़त बना ली। टीम ने आगे भी आगे भी लगातार अंक लेते हुए 15-10 से लगातार दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: 'भारतीय मिडिल ऑर्डर में फिट नहीं बैठते हैं ऋषभ पंत', नेहरा ने बताया क्यों मिलने चाहिये खेलने को कम ओवर

तीसरे सेट में भी दोनों टीमें एक समय 13-13 की बराबरी पर थी और कालीकट ने फिर 15-14 से लगातार तीसरे सेट को जीतकर मैच को जीत लिया। चौथे सेट में भी ब्रेक प्वाइंट कालीकट हीरोज दो प्वाइंट से पीछे थी और फिर वापसी करते हुए तीन प्वाइंट से आगे हो गई। दोनों टीमें यहां भी सेट प्वाइंट पर थी और कालीकट ने एक बार फिर से 15-9 से सेट जीतकर मुकाबले में 4-0 की विशाल बढ़त बना ली।

हीरोज की टीम ने अंतिम सेट में ब्रेक प्वाइंट के बाद 11-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद उसने लगातार प्वाइंट लेते हुए 15-4 से पांचवें और अंतिम सेट को जीतकर मुकाबले में 5-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस जीत के बाद कालीकट ने बोनस प्वाइंट लेते हुए डायरेक्ट सेमीफाइनल में जगह बना ली।

और पढ़ें: हर्षल पटेल के जबर फैन हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया क्या है सबसे बड़ी ताकत

रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय ए 23 को सोनी टेन 1, सोनी टेन 2 (मलयालम), सोनी टेन 3 (हिंदी) और सोनी टेन 4 (तमिल और तेलुगु) पर लाइव और एक्सक्लूसिव देखा जा सकता है। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग की मार्केटिंग विशेष रूप से बेसलाइन वेंचर्स द्वारा किया जाता है, जो देश की अग्रणी स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म है। रुपे, भारत का अपनी तरह का पहला ग्लोबल कार्ड भुगतान नेटवर्क है। रुपे, प्राइम वॉलीबॉल लीग का टाइटल स्पांसर है और फैंटेसी गेम्स के लीडर्स ए 23 (A23) ने 'पावर्ड बाय' स्पांसर के तौर पर लीग के साथ मल्टी-इअर करार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+