OI Exclusive: शर्म करो Air India! गोल्ड मेडलिस्ट Suvarna Raj के साथ दुर्व्यवहार, छीनीं व्हीलचेयर-VIDEO

Oi Exclusive, Suvarna Raj on Air India: अहमदाबाद एयर क्रैश के बाद से एयर इंडिया लगातार विवादों में है, इसकी फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं तो वहीं खुद एयरलाइंस ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया था, जिन्हें कि अब 1 अगस्त से बहाल करने की बात उसकी ओर से कही गई है लेकिन इस बार वो किसी तकनीकी खराबी की वजह से नहीं बल्कि ये अपने गलत व्यवहार की वजह से सुर्खियों में है।

दरअसल भारतीय पैरा-एथलीट सुवर्णा राज ने एयरइंडिया एयरलाइंस पर व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Air India

भारत की गौरवशाली पैरा-एथलीट और 'खेलो इंडिया' पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता सुवर्णा राज ने एयर इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में सुवर्णा राज ने कहा कि 'दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी निजी व्हीलचेयर विमान के गेट पर वापस नहीं की गई, जिससे उन्हें और अन्य पांच पैरा-एथलीटों को शारीरिक असुविधा और अपमान का सामना करना पड़ा।'

'हमारी निजी व्हीलचेयर वापस नहीं की' (Suvarna Raj)

उन्होंने कहा कि 'दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर विमान के दरवाजे पर हमारी निजी व्हीलचेयर वापस नहीं की, जिस पर मेरे साथ अन्य पांच पैरा-एथलीट भी थे जिन्हें कि हवाई अड्डे की दुर्गम कुर्सियों का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे उन्हें शारीरिक असुविधा और अपमान का सामना करना पड़ा। यह सिर्फ एक एयरलाइन की बात नहीं है, कई एयरलाइनें डीजीसीए के दिशानिर्देशों और विकलांग व्यक्तियों के बुनियादी अधिकारों की अनदेखी करती रहती हैं।'

'उपभोक्ता अदालत में जाने की चेतावनी दी'

यह घटना 13 जुलाई 2025 को तब हुई जब सुवर्णा राज ने बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। सुवर्णा ने इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में जाने की चेतावनी दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एयर इंडिया की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

Air India

कौन हैं सुवर्णा राज (Suvarna Raj)

आपको बता दें कि देश का गौरव पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने साबित किया है कि अगर इंसान का इरादा पक्का हो और उसकी लगन सच्ची है तो कोई भी इंसान आसमां छू सकता है। नागपुर में जन्मी सुवर्णा दो साल की उम्र में पोलियो से पीड़ित हैं लेकिन इन्होंने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना दिया।

सुवर्णा राज के अवार्ड (Suvarna Raj)

  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025: महिला डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक।
  • राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024: स्वर्ण पदक।
  • एशियन पैरा गेम्स 2023: भारतीय टीम का हिस्सा।

क्या है दिव्यांगों के लिए डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के दिशा निर्देश

  • दिव्यांगों को हवाई अड्डे और विमान में आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें व्हीलचेयर, शौचालय तक पहुंच और अन्य मदद शामिल है।
  • यदि एयरलाइंस को लगता है कि किसी यात्री की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ सकती है, तो उसे डॉक्टर से जांच करवानी होगी और चेकअप के बाद ही उड़ान भरनी होगी।
  • यदि किसी दिव्यांग को पर्याप्त सहायता देने से मना कर दिया जाता है या उसे हवाई कर्मचारियों की ओर से उपेक्षा महसूस होती है, तो उसके पास शिकायत दर्ज करने का अधिकार है।
  • सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डे के अधिकारियों को इन दिशानिर्देशों का पालन करना एकदम जरूरी है।

मार्च 2025 में 80 वर्षीय यात्री की मौत

  • यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया पर दिव्यांग यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। मार्च 2025 में, 82 वर्षीय राज पासरीचा को दिल्ली हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिलने के कारण चलना पड़ा, जिसके बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ।
  • पिछले साल, मुंबई हवाई अड्डे पर एक 80 वर्षीय यात्री की व्हीलचेयर न मिलने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिसके लिए DGCA ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बावजूद, सुवर्णा राज और उनके साथी एथलीटों के साथ हुई इस घटना से साफ है कि एयर इंडिया ने अपनी सेवाओं में सुधार नहीं किया।

एयर इंडिया की चुप्पी

एयर इंडिया ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सुवर्णा ने बताया कि कर्मचारियों ने मौखिक रूप से खेद जताया, लेकिन यह महज औपचारिकता थी। एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार,व्हीलचेयर सहायता मुफ्त है और यात्रियों को इसे बुकिंग के समय या 48 घंटे पहले अनुरोध करना होता है।

यह पढ़ें: 'सोते-सोते उठ जाता है, नहीं करता बात', Air India Crash में जिंदा बचने वाले विश्वास की हालत खराब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+