ज्योति याराजी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रोशन किया नाम, तोड़ दिया 20 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 11 मई: भारत की ज्योति याराजी ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नाम कमा रहीं हैं। ये पदक उन्होंने लिमासोल में साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीटिंग में हासिल किया जहां महिलाओं की हर्डल रेस हुई। इस मेडल के साथ ज्योति ने नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Jyothi Yarraji broke 20 year old National Record of Anuradha Biswal in womens 100m hurdles

ज्योति ने पोडियम पर सबसे ऊंची जगह हासिल करने के लिए 13.23 सेकंड का समय निकाला, जिसने इस खेल में 20 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले अनुराधा बिस्वाल ने 2002 में 13.38 सेकेंड का पिछला रिकॉर्ड बनाया था।

मामले की जानकारी देते हुए SAI मीडिया ने बुधवार को ट्वीट किया, "महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में अनुराधा बिस्वाल (13.38/2002) के 20 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ने पर ज्योति याराजी को हार्दिक बधाई। ज्योति ने नया नेशनल रिकॉर्ड सेट करने और साइप्रस इंटरनेशनल में गोल्ड जीतने के लिए 13.23 का समय निकाला।"

साइप्रस की नतालिया क्रिस्टोफी ने 13.34 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि ग्रीक एथलीट अनाइस करागियानी ने 13.47 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

ज्योति के प्रयास ने उनको एशियाई खेलों में भी सीधी एंट्री दिला थी क्योंकि उन्होंने एशियाई खेल 2022 के क्वालीफाइंग मानकों (13.30) को भी तोड़ दिया।

वहीं, लिली दास ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ 4:17.79 सेकेंड के समय के साथ जीती। पुरुषों की 200 मीटर में, भारत के अमलान बोर्गोहेन ने 21.32 सेकेंड के समय में रीस प्रेस्कॉड (20.55) और जावी मो-अजोक (21.10) को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+