प्रोफेशनल रेसलर जैमिन पुघ ने 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कार दुर्घटना में चली गई जान
ब्रिस्को ब्रदर्स टैग टीम के सदस्य और प्रोफेशनल रेसरल जैमिन पुघ को WWE के फैन भले ही कम जानते हैं लेकिन उन्होंने अपने भाई के साथ एक ऐसी टैग टीम बनाई जिसने रिंग ऑफ ऑनर पर राज किया।

ब्रिस्को ब्रदर्स टैग टीम के सदस्य और प्रोफेशनल रेसरल जैमिन पुघ का मंगलवार को 38 साल की उम्र में निधन हो गया। पुघ अपने रिंग नाम जे बिस्को के नाम से ज्यादा जाने जाते थे। स्थानीय प्रेस में एक रिपोर्ट के अनुसार पुघ की लॉरेल में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। (Photo- Twitter)
AEW के अध्यक्ष टोनी खान ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, "दुख की बात है कि जैमिन पुघ का निधन हो गया है। वे फैंस के बीच जे ब्रिस्को के रूप में जाने जाते थे, वे ROH में बीस साल की उम्र तक छाए रहे, अपने पहले शो से लेकर आज तक। जय उनके भाई मार्क ने आज तक चैंपियन के रूप में राज करते हुए ROH पर रुतबा कायम किया। हम उनके परिवार का सपोर्ट करने के लिए जो भी कुछ कर सकते हैं वो करेंगे। रेस्ट इन पीस जैमिन।"
जैमिन भले ही कई WWE फैंस के लिए अजनबी जैसे थे लेकिन वह पिछले साल FTR के साथ कुछ मैचों के लिए इंडी सर्किट और AEW के बीच काफी जाना पहचाना चेहरा हो गए थे। वह उन महान टैग टीमों में से एक के हिस्सा थे जिन्हें मुख्यधारा का मंच नहीं दिया गया था। उनको जानने वाले जानते हैं उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग को कितना कुछ दिया। उन्होंने थोड़ी उम्र में दुनिया को विदा कह दिया जब फैंस को इसकी कतई उम्मीद नहीं थी।
ब्रिस्को ने मौजूदा समय में रिंग ऑफ ऑनर (आरओएच) में साइन किया था, जहां वह पूर्व आरओएच वर्ल्ड चैंपियन और मल्टी-टाइम टैग टीम चैंपियन थे। ये टैग टीमें ऐसे ही हैं जैसे WWE में देखने को मिल जाती हैं। वे अपने भाई मार्क के साथ ROH इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में से एक थे। उन्होंने अन्य रेसलिंग लीग जैसे कॉम्बैट जोन रेसलिंग (CZW) और प्रो रेसलिंग गुरिल्ला (PWG) में भी हाथ-पैर आजमाए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications