ISSF विश्व कप में भारत ने जीता तीसरा मेडेल, 10 मीटर एयर पिस्टल में निवेदिता, ईशा, रुचिता ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। एजिप्ट में खेले जा रहे आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप 2022 में गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट फाइनल में इतिहास रच दिया और देश के लिये इस प्रतियोगिता का तीसरा पदक और दूसरा गोल्ड मेडेल जीता। भारतीय टीम के लिये श्रीनिवेदिता, ईशा सिंह और रुचिता विनेरकर की तिकड़ी ने जर्मनी की एंड्रिया कैथरिना हेक्नर, सैंड्रा रिएत्ज और कैरिना विमर को हराकर गोल्ड पर निशाला लगाया। 2022 में खेले जा रहे इस पहले शूटिंग विश्वकप में भारतीय टीम 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडेल के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है।

ISSF World Cup
Photo Credit: Twitter/SAI

भारतीय महिला टीम कि इस तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में 574 अंक हासिल कर फाइनल में जगह बनायी थी, जबकि जर्मन टीम ने 571 अंक बटोरकर गोल्ड मैच के लिये क्वालिफाई किया था। हालांकि फाइनल मैच में भारतीय टीम ने आसानी से जर्मन टीम के मुकाबले ज्यादा अंक बटोरे और गोल्ड मेडेल अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: 'पाजी, अब बस बहुत हुआ', 100वें टेस्ट से पहले सचिन ने सुनाया कोहली से जुड़ा 11 साल पुराना किस्सा

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम में शामिल गौरव राणा, ओलंपियन सौरभ चौधरी और उचागंवे केदारलिंग बालकृष्ण 10 मीटर एयर पिस्टल का ब्रॉन्ज मेडेल जीतने से चूक गये थे। ब्रॉन्ज मेडेल के लिये खेले गये इस मैच में भारतीय पुरुष टीम चौथे पायदान पर रही थी, जबकि इटली के तोराच्ची एलेसियो, मोना पाउलो और टेस्कॉनी लुका तीसरे पायदान पर रहकर ब्रॉन्ज मेडेल जीतने में कामयाब रहे थे।

भारतीय पुरुष टीम ने क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में कुल 581 अंक हासिल कर इटली की टीम से (577) बढ़त बनायी थी, लेकिन ब्रॉन्ज मेडेल मैच में वो पिछड़ गये। पहले क्वालिफिकेशन मैच में भारतीय टीम ने कुल 765 अंक हासिल किये थे। वहीं भारतीय टीम के बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और श्रिनजॉय दत्ता 10 मीटर एयर राइफल के ब्रॉन्ज मेडेल टीम इवेंट मैच में जगह बना पाने में नाकाम साबित हुए थे। भारतीय टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में 624.1 अंक हासिल किये थे जबकि चेक रिपब्लिक की टीम ने 624.2 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडेल मैच के लिये क्वालिफाई कर लिया। भारतीय टीम .1 अंक से दूर रह गई। वहीं इस प्रतियोगिता में चेक रिपब्लिक की टीम ने ऑस्ट्रिया से आगे रहते हुए ब्रॉन्ज मेडेल अपने नाम किया था।

और पढ़ें: 1st Test: मोहाली टेस्ट को लेकर गावस्कर ने की भविष्यवाणी, बुमराह के लिये दिया बड़ा बयान

10 मीटर एयर राइफल की महिला टीम ने क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में 625 अंक ही हासिल किये और 7वें पायदान पर रहकर अपना सफर खत्म किया। भारत के अलावा अब तक 8 अन्य देशों ने भी गोल्ड मेडेल जीते हैं लेकिन किसी भी देश ने एक से ज्यादा पदक अपने नाम नहीं किया है। पदक तालिका में एक गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ जर्मनी और इटली की टीम संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर काबिज हैं। अब तक कुल 17 देश पदक जीत चुके हैं। आपको बता दें कि शूटिंग विश्वकप में कुल 60 देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 20 गोल्ड मेडेल दांव पर लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+