CWG 2022: PM मोदी ने भी की अचिंता शुली की तारीफ, बोले- अब फिल्म देखने को समय मिल गया होगा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।
बर्मिंघम, अगस्त 1: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। 20 वर्षीय अचिंता शुली (Achinta Sheuli) ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 73 किलो भारवर्ग में यह गोल्ड मेडल जीता। अचिंता ने स्नैच में रिकॉर्ड 143 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 170 किलो का वजन उठाने में सफल रहे। कुल मिलाकर 20 वर्षीय एथलीट ने रिकॉर्ड 313 kg का वजन उठाया और गोल्ड जीता।
ये भी पढ़ें- 'पान की दुकान से खर्चा चलाता हूं, लेकिन...', संकेत के सिल्वर जीतने के बाद इमोशनल हुए उनके पिता

मोदी जी से मिली तारीफ
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सभी एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। उन्होंने उसी वीडियो की एक क्लिप को लेकर अचिंता के लिए ट्वीट किया और लिखा, ''राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले, मैंने अचिंता शुली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। मैं यह भी आशा करता हूं कि अब पदक जीतने के बाद उन्हें एक फिल्म देखने का समय मिल गया होगा।''
Before our contingent left for the Commonwealth Games, I had interacted with Achinta Sheuli. We had discussed the support he received from his mother and brother. I also hope he gets time to watch a film now that a medal has been won. pic.twitter.com/4g6BPrSvON
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2022

कड़ी मेहनत का मिला फल
उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ''खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंता शुली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वह अपने शांत स्वभाव और कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते हैं। इस खास उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।''
Delighted that the talented Achinta Sheuli has won a Gold Medal at the Commonwealth Games. He is known for his calm nature and tenacity. He has worked very hard for this special achievement. My best wishes to him for his future endeavours. pic.twitter.com/cIWATg18Ce
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2022

फिल्मों के शौकीन है अचिंता
अचिंता शुली को फिल्मे देखना बहुत पसंद है। वीडियो क्लिप में नरेंद्र मोदी ने भई उनसे यही सवाल किया था। पीएम मोदी ने कहा था, ट्रेनिंग में वयस्त रहने के बाद आप फिल्में देखने का समय कैसे निकाल पाते हैं। इस पर अचिंता ने कहा, समय तो बहुत मिलता है लेकिन जब भी मौका मिलता है वो कोई फिल्म जरूर देखते हैं।
मोदी ने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि पदक जीतने के बाद आराम से सिनेमा देखना।

2013 में हुई थी पिता की मौत
अचिंता बड़े भाई आलोक भी वेटलिफ्टिंग किया करते थे, लेकिन 2013 में पिता की मौत के बाद घर के पालन-पोषण के लिए उन्होंने वेटलिफ्टिंग छोड़ दी। उनके पिता मजदूरी किया करते थे। उनकी मां भी घर चलाने के लिए सिलाई और अन्य काम किया करती थी। अचिंता ने भी हार नहीं मानी और चुपचाप अपनी लिफ्टिंग पर ध्यान दिया।
2013 में गुवाहाट में पहली बार उन्होंने नेशनल इवेंट में हिस्सा लिया था और चौथे स्थान पर रहे थे। 2018 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उन्होंने गोल्ड जीता था। इसके बाद 2019 में जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी में कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, एपिया, समोआ में बड़े मंच पर पदक हासिल किए।

ममता बनर्जी ने भी किया ट्वीट
वेस्ट बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अचिंता को ट्वीट कर गोल्ड जीतने की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ''यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है, क्योंकि पश्चिम बंगाल के युवा अचिंता शुली ने कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। उनको दिल से बधाई। आपकी सफलता देश में अनगिनत अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ!''
Truly a proud moment for all of us as the young #AchintaSheuli from West Bengal wins the third gold medal at CWG, 2022.
Heartfelt congratulations to him. Your success will serve as an inspiration to countless others in the country. All the best for your future endeavours!— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications