‘पान की दुकान से खर्चा चलाता हूं, लेकिन…’, संकेत के सिल्वर जीतने के बाद इमोशनल हुए उनके पिता

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत महादेव सरगर (Sanket Sargar) ने भारत को पहला पदक दिलाया। संकेत ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडला जीता।

बर्मिंघम, जुलाई 30: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन संकेत महादेव सरगर (Sanket Sargar) ने भारत को पहला पदक दिलाया। संकेत ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में सिल्वर मेडला जीता। क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने गोल्ड जीतने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

Sanket Sargar

संकेत के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा कि संकेत के पदक जीतने के बाद हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, ''मेरे बेटे ने भारत को पहला पदक दिया है इससे हम बहुत खुश हैं। मेरी चाय और पान की दुकान है जिससे मैं अपना खर्चा चलाता हूं। मेरी बेटी ने हरियाणा के पंचकुला में स्वर्ण पदक जीता और बेटे ने लंदन में रजत पदक जीता है जिससे मैं खुश हूं।''

गोल्ड जीत सकते थे सरगर

संकेत सरगर ने 55 kg की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के फाइनल में 135kg के क्लीयर जर्क के साथ कुल 248kg वेट उठाया। हालांकि, वो गोल्ड भी जीत सकते थे लेकिन फाइनल के दूसरे प्रयास में वो चोटिल हो गए। चोट के बाद भी वह तीसरे प्रयास के लिए आए, लेकिन इस दौरान उनकी चोट और ज्यादा बढ़ गई। बाद जब वह सिल्वर मेडल लेने के लिए पहुंचे, तब उनके हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी।

कोच ने भी जताई खुशी

बता दें कि संकेत महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। रजत पदक जीतने के बाद उनके कोच मयूर सिंहासन ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ''संकेत को चोट लगने के बावजूद भी उसने भारत को पहला पदक दिलाया, सांगली को पहला पदक दिलाया जिससे हमें गर्व महसूस हो रहा है। मुझे भरोसा है कि वो आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करेगा।''

खुद से नाराज हुए संकेत

सिल्वर मेडल जीतने के बाद संकेत सरगर ने ANI से कहा, ''मैं खुश हूं लेकिन मैं खुद से नाराज भी हूं क्योंकि मुझे स्वर्ण पदक जीतना था और मैंने स्वर्ण पदक के लिए तैयारी भी की थी। मैं 4 साल से स्वर्ण पदक के लिए तैयारी कर रहा था और स्वर्ण पदक एक कदम की दूरी पर था। मुझे इस पदक के मिलने पर खुशी है कि ये देश का पहला पदक है।''

पान की दुकान चलाते हैं संकेत के पिता

उनके पिता सांगली में पान की दुकान चलाते हैं। संकेत दुकान में पापा की मदद भी करते हैं। वह चाहते है कि अब उनके पिता आराम करें। संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- CWG 2022: जानें कौन हैं भारत को पहला सिल्वर दिलाने वाले संकेत, चोटिल होने के बाद भी गोल्ड के लिए लड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+