CWG 2022: पाकिस्तान के अरशद ने तोड़ा Neeraj Chopra का रिकॉर्ड, 90.18 मीटर थ्रो कर जीता गोल्ड

अरशद ने ना सिर्फ गोल्ड अपने नाम किया, बल्कि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया।

बर्मिंघम, 8 अगस्त: पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने रविवार देर रात 90.18 मीटर की जैवलिन फेंककर पाकिस्तान के लिए गोल्ड मेडल जीता। अरशद ने ना सिर्फ गोल्ड अपने नाम किया, बल्कि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का रिकॉर्ड भी तोड़ा दिया।

ये भी पढ़ें- CWG 2022 से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए Neeraj Chopra, ट्वीट कर कहा...

Recommended Video

    Pakistan के Arshad Nadeem ने जीता Gold, तोड़ा भारत के Neeraj का रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Sports
    नीरज से आगे अरशद

    नीरज से आगे अरशद

    अरशद ने 90 मीटर के मार्क को पार करने वाले उपमहाद्वीप के पहले जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड को तोड़ा। नीरज ने कुछ ही समय पहले डायमंड लीग में 89.94 मीटर का थ्रो मार्क किया था, जो उनका बेस्ट प्रदर्शन भी था, लेकिन अब अरशद 90.18 मार्क के साथ नीरज से आगे निकल गए हैं। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड को तोड़ने वाकई में पाकिस्तानी एथलीट के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से काम नहीं है।

    CWG 2022 में नहीं खेल रहे नीरज

    CWG 2022 में नहीं खेल रहे नीरज

    नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले सके। CWG 2022 के शुरू होने से ठीक पहले ही नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। इसी इवेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था, ''मुझे आप सभी को बेहद दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मैं इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मुझे वर्ल्ड चैंपियनिशिप के चौथे थ्रो के दौरान आए स्ट्रेन की वजह से कुछ तकलीफ महसूस हो रही थी और कल यहां USA (अमेरिका) में इसकी जांच करने पर एक छोटी चोट के बारे में पता लगा है, जिसके लिए मुझे कुछ हफ्ते रिहैलिबिटेशन की सलाह दी गई है।''

    अच्छे दोस्त हैं अरशद और नीरज

    अच्छे दोस्त हैं अरशद और नीरज

    नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। कई बयानों में अरशद ने यह बात स्वीकारी भी है कि कई इवेंट में उन्होंने नीरज के जैवलिन का इस्तेमाल किया है। CWG 2022 से नीरज के बाहर होने के बाद अरशद काफी निराश हुए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था, ‘'नीरज भाई मेरा भाई है। मुझे यहां उसकी कमी खल रही है। अल्लाह उन्हें स्वस्थ रखे और मुझे जल्द उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिले।''

    नीरज की हुई थी तारीफ

    नीरज की हुई थी तारीफ

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान अरशद ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा था, ‘'पाकिस्तान के पास ऐसा भाला नहीं है, जो इंटरनेशनल लेवल पर फिट बैठता हो। नीरज 4 लाख रुपए के भाले से प्रैक्टिस करते हैं, जो हमारे पास नहीं है। मैं किसी के साथ अपनी तुलना नहीं करता। मैं अपनी कोशिश करता हूं और सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस रखता हूं।‘'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+