Asian Games Live: भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, शूटिंंग में गोल्ड, वुशू में रोशिबिना ने जीता सिल्वर
Asian Games 2023, 27 September Live: एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने जहां कल कुल 14 मेडल हासिल किये थे। इनमें 3 गोल्ड मेडल थे तो वहीं आज उसकी शुरुआत भी सोना के साथ हुई है।इंडिया ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सोना जीता है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
10 मीटर शूटिंग मेन्स इवेंट में भारत ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने मेडल की संख्या में इजाफा किया है। अच्छी बात यह है कि इस बार भारत की झोली में गोल्ड मेडल आया है। 10 मीटर मेन्स टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है।
10M शूटिंग मेन्स इवेंट में भारत ने जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और मेडल आया है। वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
निकहत जरीन ने क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने एशियन गेम्स 2023 में बुधवार को 50 किग्रा भार-वर्ग में जीत हासिल करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। निकहत जरीन ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया की मुक्केबाज चोरोंग बाक पर तीनों राउंड में आक्रामक रहते हुए सर्वसम्मत निर्णय (5-0) से जीत हासिल की।
नेपाल के चौंकाने वाले आंकड़े
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टीम इवेंट्स शुरू होते ही नेपाल ने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक और शतक का रिकॉर्ड नेपाल के बल्लेबाजों ने बनाया। इसके बाद सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नेपाल के खाते में गया है।
भारत को मिला पांचवां गोल्ड
शूटिंग में भारतीय महिलाओं ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद भारत को अब व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल मिला है। भारत की सिफ्ट कौर सामरा ने व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीता है।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications