Asian Games 2023: 10 मीटर शूटिंग मेन्स इवेंट में भारत ने जीता गोल्ड
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने मेडल की संख्या में इजाफा किया है। अच्छी बात यह है कि इस बार भारत की झोली में गोल्ड मेडल आया है। 10 मीटर मेन्स टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है।
सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने एशियम गेम्स में कुल 24 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने 6 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

एशियन गेम्स के पांचवे दिन भारत की झोली में दो मेडल आ चुके हैं। इससे पहले वुशू में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं पीवी सिंधु ने जबरदस्त खेल दिखाया और अश्मिता चालिहा को को हरा दिया। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 7वें पायदान पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications