नेपाल के चौंकाने वाले आंकड़े, एक ही मैच में तोड़े रोहित, मिलर और युवराज के वर्ल्ड रिकॉर्ड

Nepal World Records in T20 Cricket: एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टीम इवेंट्स शुरू होते ही नेपाल ने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक और शतक का रिकॉर्ड नेपाल के बल्लेबाजों ने बनाया। इसके बाद सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नेपाल के खाते में गया है।

मंगोलिया को नेपाल ने 273 रनों के अंतर से हराते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रनों के लिहाज से टी20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह कीर्तिमान चेक गणराज्य के नाम था लेकिन नेपाल ने सबको पछाड़ते हुए लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।

nepal cricket team

टॉस हारकर बैटिंग करते हुए नेपाल के बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का कीर्तिमान नेपाल ने बना डाला। नेपाली टीम ने 3 विकेट पर 314 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। कुशल मल्ला ने 34 गेंद में शतक जड़ सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया।

युवराज सिंह के नाम टी20 में 12 गेंदों में फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड था लेकिन अब उसे दीपेन्द्र सिंह ने तोड़ दिया। 9 गेंदों में ही दीपेन्द्र ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 10 गेंदों का सामना करते हुए दीपेन्द्र ने 8 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली।

नेपाल ने छक्कों के मामले में भी अन्य टीमों को पीछे छोड़ दिया। किसी भी टीम द्वारा एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान भी नेपाल ने बना दिया। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने कुल 26 छक्के जड़े, यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले अफगानिस्तान ने 22 छक्के आयरलैंड के खिलाफ जड़े थे।

मंगलिया को नेपाल ने आसानी से पराजित कर दिया। 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगोलिया की टीम 41 के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। इस तरह नेपाल ने एक रिकॉर्ड जीत दर्ज कर ली। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 300 का आंकड़ा हासिल किया, इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+