'विनोश फोगाट को एशियन गेम्स में सीधा क्यों भेजा जा रहा है?', अंतिम पंघाल ने किया सवाल- मैं पहलवानी छोड़ दूं?

Antim Panghal vs Vinesh Phogat: भारतीय रेसलिंग की दुनिया में हलचल लगातार जारी है। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट फिर से चर्चाओं में आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों पहलवानों को एशियन गेम्स के लिए डायरेक्ट भेजा जा रहा है।

यह दोनों खिलाड़ी किसी ट्रायल के लिए मौजूद नहीं रहे हैं लेकिन एडहॉक कमेटी ने उन्हें छूट दे दी है। इस खबर के सामने आते ही भारत की उभरती युवा रेसलर अंतिम पंघाल ने अपना जबरदस्त विरोध जताया है।

Antim Panghal raise question on Vinesh Phogat

पंघाल ने साफ तौर पर पूछा है कि विनेश को किस उपलब्धि के आधार पर एशियन गेम्स के लिए डायरेक्ट भेजा जा रहा है? अंतिम भी 53 किलोग्राम भार वर्ग में खेलती हैं और उन्होंने दावा किया है कि कई भारतीय पहलवान इस समय विनेश फोगाट को हराने का दम रखती हैं। आखिरकार विनेश को फिर किस खासियत के आधार पर यह छूट दी जा रही है?

अंतिम पंघाल ने एक वीडियो में कहा, "सभी देशवासियों को मेरा नमस्कार। सभी से मेरी एक विनती है। मेरा नाम अंतिम पंघाल है और मैंने साल 2022 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस साल भी मैंने सीनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता है। एशियन गेम्स की ट्रायल हो रही है उसमें 53 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश फोगाट को सीधा भेजा जा रहा है, जबकि उनकी कोई भी अचीवमेंट नहीं है।

"पिछले एक साल से ना ही विनेश ने कोई प्रैक्टिस की है, उनको चोट लगी हुई है; फिर भी उनको महत्व दिया जा रहा है। पिछले साल कॉमनवेल्थ के लिए ट्रायल में मेरा विनेश के साथ तीन-तीन से बाउट हो चुका है। तब भी मेरे साथ चिटिंग हुई थी। तब मैंने सोचा कि कोई बात नहीं, मैं एशियन गेम्स के लिए अच्छा करूंगी। फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी कोशिश करूंगी।

ये भी पढ़ें- Ashes 2023: चौथे टेस्ट का रुख तय कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, गेंद और बल्ले दोनों से डालेंगे मैच पर असर

"लेकिन अब बोल रहे हैं कि विनेश जी को डायरेक्ट भेजा जाएगा। ऐसे थोड़े ही ना होता है। जो एशियन गेम्स में जाएगा, वही वर्ल्ड चैंपियनशिप में जाएगा; और उसी को ही ओलंपिक में खेलने का मौका दिया जाएगा। ऐसे नहीं होता है। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मेरा साथ दीजिए। जैसे आपने उनका साथ दिया था, ऐसे अब मेरा भी साथ दीजिए।

"हम इतने लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। मेरे माता-पिता गांव छोड़कर मेरा साथ देने के लिए यहां पर आए हैं। मैं इतने साल से प्रैक्टिस कर रही हूं, क्या अब मैं पहलवानी छोड़ दूं? मैं इतनी जी जान से प्रैक्टिस कर रही थी और अब वह बोल रहे हैं कि विनेश को डायरेक्ट भेजेंगे। तो कोई मुझे बताए मैंने क्या गलती की?

"ऐसी केवल मैं ही नहीं बल्कि बहुत सारी लड़कियां हैं जो विनेश जी को हरा सकती हैं। आप सभी मेरा साथ दीजिए। मुझ जैसी लड़कियां वरना फिर क्या करेंगी। 4 साल से प्रैक्टिस के बाद अब मैं क्या करूं? केवल मुझे यह बता दीजिए कि विनेश जी को किस उपलब्धि के आधार पर भेजा जा रहा है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+