Ashes 2023: चौथे टेस्ट का रुख तय कर सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, गेंद और बल्ले दोनों से डालेंगे मैच पर असर

Ashes 2023 4th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 के चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत आज से होने जा रही है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा और ये सीरीज के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण मैच है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद कमांडिंग पोजीशन में है लेकिन इंग्लैंड ने भी तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद वापसी कर ली है।

Ashes 2023 4th Test: Top 3 all rounders

कुल मिलाकर सीरीज एक रोमांचक मोड़ पर है और चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर वे तीन खिलाड़ी अपना कमाल कर सकते हैं, जिन्होंने पिछले मैच में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। यह तीनों ही ऑलराउंडर हैं।

मिशेल मार्शल- मार्श एक तेज गेंदबाजी हरफनमौला हैं और उन्होंने पिछले मुकाबले में 118 रनों की अप्रत्याशित पारी खेलकर अंग्रेजों को हैरान कर दिया था। मिचेल मार्श की खासियत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है। अगर मार्श की पिछली तीन पारियों को देखें, तो उसमें दो शतक उनके नाम है।

इंग्लैंड के खिलाफ यह आलराउंडर काफी रन बनाता है। अंग्रजों के खिलाफ उन्होंने आठ टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 50.45 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है। साथ ही 15 पारियों में 23.47 की औसत के साथ 17 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें- जल्द देखने को मिलेगा सिराज और बुमराह का कॉन्बिनेशन! 'भैया' की रिकवरी पर कुछ ऐसा है युवा बॉलर का रिएक्शन

बेन स्टोक्स- इंग्लैंड के कप्तान को आप किसी भी टेस्ट मैच में दरकिनार नहीं कर सकते। उन्होंने लॉर्ड्स में 155 रनों की महान पारी खेली थी। वे पिछले टेस्ट मैच में भी बेहतरीन अर्धशतक लगा चुके हैं और उनसे करो या मरो के मुकाबले में एक और दमदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है। बेन स्टोक्स मौजूदा समय में विश्व के बेस्ट तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हैं।

क्रिस वॉक्स- क्रिस वोक्स ने पिछले टेस्ट मैच में उतरकर गेंद से बढ़िया किया था। वह बल्ले से भी बहुत उपयोगी बल्लेबाज साबित हुए। ओल्ड ट्रैफर्ड में इस भरोसेमंद खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा रहता है। एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉक्स ने बैटिंग में 76 पारियां खेलते हुए 28.15 की औसत से बल्लेबाजी की है, और 87 पारियों में 30.2 की औसत से गेंदबाजी की है। ओल्ड ट्रैफर्ड में उन्होंने पांच पारियों में 47 की औसत से बल्लेबाजी की है और 10 पारियों में 18.48 की औसत से 23 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+