Shoaib-Sania Separation: शोएब-सानिया ने किया 'मिर्जा मलिक शो' का ऐलान, हैरान लोगों ने पूछा -क्या ये सच है?

Mirza Malik Show (सानिया-शोएब का तलाक!): भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूटने की खबर ने इस वक्त जोर पकड़ा हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया ने तो दावा कर दिया है कि दोनों तलाक ले भी चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते का सच किसी को नहीं बताया है, बल्कि इन खबरों के बीच दोनों ने अपने नए टॉक शो का ऐलान कर दिया है, जिसने लोगों को और हैरानी में डाल दिया है।

Shoaib-Sania Separation:

दरअसल सनिया-शोएब ने अपने नए शो 'मिर्जा मलिक शो' का ऐलान किया है, जो बहुत जल्द पाकिस्तानी चैनल पर आने वाला है। दोनों के फैंस तो इस बात के लिए काफी खुश हैं लेकिन दोनों इस बात से हैरान हैं कि ये दोनों अभी तक अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं। तो वहीं लोगों के दिमाग में ये भी बातें चल रही हैं कि जब दोनों अलग हो चुके हैं या होने वाले हैं तो फिर ये शो साथ में कैसे कर सकते हैं? क्या सच है और क्या झूठ ?

Shoaib-Sania Separation:

वैसे पाक मीडिया में ये भी कहा जा रहा है कि दोनों की चुप्पी का कारण बहुत सारे प्रोफेशनल कांट्रेक्ट हैं, जो कि इनके अधिकारिक तलाक के ऐलान की वजह से प्रभावित हो सकते हैं इस वजह से दोनों ने इस मैटर पर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन दोनों अलग हो चुके हैं। सानिया इस वक्त अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में अलग मकान में रह रही हैं तो वहीं शोएब इस वक्त पाकिस्तान में हैं और टी20 विश्वकप पर आधारित एक टीवी शो का हिस्सा हैं।

Shoaib-Sania Separation:

आपको बता दें कि पाक मीडिया में ऐसी बातें हो रही हैं कि सानिया और शोएब के झगड़े का कारण शोएब का सानिया को धोखा देना है। कहा जा रहा है कि शोएब इन दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं और इसी कारण सानिया ने उनका साथ छोड़ा है। हालांकि वो दोनों अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर करेंगे लेकिन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा रिश्ता खत्म हो चुका है। दोनों जल्द इस बारे में ऐलान करेंगे।

Shoaib-Sania Separation:

सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम भी आयशा ही था, जिससे तलाक देने के बाद उन्होंने सानिया से निकाह किया था। दोनों को चार साल का बेटा इजहान है, जो कि इस वक्त सानिया मिर्जा के साथ दुबई में हैं। सानिया मिर्जा ने इसी साल जनवरी में टेनिस से संन्यास का ऐलान किया था। आपको बता दें कि भारत की होनहार बेटी सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी हैं।

Shoaib-Sania Separation

तो वहीं शोएब मलिक पाक क्रिकेट का जाना-पहचाना चेहरा हैं। आल राउंडर मलिक ने 150 से ज्यादा ओडीआई विकेट लिए हैं तो वहीं शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से 2015 में और वनडे क्रिकेट में साल 2019 में संन्यास ले लिया था। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ T20I खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+