CWG 2022: मलेशिया के बैडमिंटन कोच ने जीता सबका दिल, मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी को दिए अपने जूते; Video

कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है।

बर्मिंघम, 31 जुलाई: कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजिन बर्मिंघम में हो रहा है। इवेंट्स में मेडल को लेकर खिलाड़ियों के बीच होड़ देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल गेम्स के दूसरे दिन मलेशिया और जमैका के बीच बैडमिंटन मैच चल रहा था। इस बीच जमैका के शटलर रिकेट्स के जूते फट गए।

Commonwealth Games 2022

फिर क्या था विपक्ष टीम मलेशिया के सिंगल्स के कोच हेंड्रावन ने बिना किसी देरी के अपने जूते जमैका के खिलाड़ी को दे दिए। उनकी इस खेल भावना की जमकर तारीफ हो रही है। रिकेट्स मलेशिया के न्ग त्जे योंग के खिलाफ खेल रहे थे जब उनका एक जूता फटा।

मुकाबला हार गए रिकेट्स
रिकेट्स ने मलेशियाई कोच के जूतों के साथ मैच खेला लेकिन अंत में वह 21-12, 21-16 से हार गए। रिकेट्स ने डबल्स में जोएल एंगस के साथ भागीदारी की और हेंड्रानवान के जूते पहनकर ही खेलते रहे। टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली आरोन चिया-सोह वूई यिक की जोड़ी ने रिकेट्स-जोएल एंगस की जोड़ी को को 21-7, 21-11 से मात दी। मलेशिया ने ग्रुप डी में जमैका पर 5-0 की आसान जीत के बाद बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने जीते 4 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन के दूसरे दिन भारत ने गोल्ड, सिल्वर से लेकर ब्रॉन्ज मेडल समेत वेटलिफ्टिंग में कुल 4 पदक अपने नाम किए। भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का पहला मेडल है। उनके अलावा वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर, मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किग्रा भार वर्ग में गोल्ड मेडल और वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+