PKL 2022: जीत की दहलीज पर पहुंच फिसली तेलुगु टाइटंस, आखिरी मिनट के रोमांच में जीती बंगाल वॉरियर्स

PKL 2022
Photo Credit: Pro Kabaddi League Media

नई दिल्ली। वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-8 में तेलुगू टाइटंस को 10 मैचों के बाद भी जीत नसीब नहीं हुई है। शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को हुए सीजन 61वें मैच में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ जीत के करीब आकर 28-27 से हार गई। बंगाल को जहां सीजन की पांचवीं जीत मिली वहीं टाइटंस को आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस जीत ने बंगाल को 30 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि टाइटंस पहले की तरह सबसे नीचे विराजमान हैं। रजनीश ने टाइटंस के लिए सुपर-10 पूरा किया लेकिन वह बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह (10 अंक), सुकेश हेगड़े (5 अंक) और डिफेंस में रण सिंह (4 अंक) के प्रयासों की बराबरी नहीं कर सके।

बहरहाल, इस रोमांचक मैच की शुरुआत में एक समय बंगाल 2-0 से आगे थे लेकिन चौथे मिनट में टाइटंस के डिफेंडरों ने डू ओर डाई रेड पर मनिंदर को लपक खाता खोला। फिर अंकित बेनीवाल ने डू ओर डाई रेड पर अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया। छह मिनट के बाद स्कोर 4-4 से बराबरी पर था। फिर रजनीश ने मल्टी प्वाइंट रेड के साथ टाइटंस को 6-5 से आगे किया।

और पढ़ें: फिर युवराज-सहवाग के सामने होगी शोएब-अफरीदी की जोड़ी, 20 जनवरी से शुरू होगा महामुकाबला

सुकेश ने रेड पर अंक लेकर मनिंदर को रिवाइव कराया और फिर रण सिंह ने रजनीश को लपक बंगाल को 7-6 से आगे दिया। मनिंदर को अगली रेड पर संदीप कंडोला ने लपक लिया। 11 मिनट के बाद स्कोर 7-7 था। दोनों टीमों का डिफेंस और रेडर लगातार अंक ले रहे थे 14 मिनट के बाद स्कोर 9-9 था। बंगाल के लिए डू ओर डाई रेड पर मनिंदर आए लेकिन आकाश ने दूसरी बार उन्हें लपक लिया। फिर बेनीवाल डू ओर डाई रेड पर गए। वह अबोजार को आउट कर लौटे। 16 मिनट के बाद टाइटंस को 12-9 की लीड मिल चुकी थी। अबोजार ने रेड पर अंक लिया और फिर बंगाल के डिफेंस ने रजनीश को लपक स्कोर 12-12 कर दिया।

दोनों टीमों को अब तक पांच-पांच टैकल प्वाइंट मिले थे। टाइटंस के डिफेंस ने नबीबक्श को लपक अपना छठा प्वाइंट लिया। हालांकि अमित नरवाल ने अंकित को आउट कर स्कोर 13-13 कर दिया। पहले हाफ की समाप्त तक स्कोर 14-13 से बंगाल के पक्ष में था। ब्रेक के बाद कंडोला ने नबी को लपक स्कोर बराबर कर रजनीश को रिवाइव किया। टाइटंस ने फिर दो अंक लेते हुए 16-14 की लीड ले ली। सुकेश ने नबी को रिवाइव कराया और फिर रजनीश ने सुपर रेड के साथ स्कोर 19-15 कर दिया। फिर प्रिंस ने सुकेश को आउट कर हिसाब बराबर कर लीड 5 की कर दी।

और पढ़ें: IPL 2022 के लिये अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान, मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को चुना

बंगाल के लिए सुपर टैकल आन था। अमित नरवाल ने रजनीश के खिलाफ सुपर टैकल कर बंगाल को दो अंक दिलाकर ऑलआउट टाल दिया था। डू ओर डाई रेड पर आदर्श टी. ने नबी को आउट किया। 10 से कम समय बचा था और टाइटंस को 3 अंक की लीड थी। मनिंदर ने डू ओर डाई रेड पर अंक ले इसे दो का कर दिया।

अगली डू ओर डाई रेड पर आदर्श लपके गए। हालांकि उससे पहले अबोजार भी सेल्फ आउट हुए थे। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। अगली रेड पर मनिंदर ने रितुराज गुरावी को बाहर कर स्कोर 22-23 कर दिया। टाइटंस के लिए सुपर टैकल आन था। मनिंदर ने सुरेंदर को पांचवीं बार आउट कर स्कोर बराबर कर दिया। फिर रजनीश ने डू ओर डाई रेड पर बोनस लिया। दो के डिफेंस में मनिंदर ने अंक ले स्कोर बराबर किया। फिर रण सिंह ने रजनीश को लपक टाइटंस को ऑल आउट कर 27-25 की लीड ले ली। रजनीश हालांकि बोनस ले अपना सुपर-10 पूरा कर लिया था।

आलइन के बाद मनिंदर ने बोनस लिया और लीड तीन की कर ली। रजनीश की रेड खाली गई। फिर मनिंदर की रेड भी खाली गई। अब दोनों टीमों को एक-एक रेड मिल सकता था। रजनीश ने बोनस ले अंतर दो का किया। नबी को टाइटंस के डिफेंस ने लपक लिया लेकिन वे एक अंक के अंतर से यह मैच हार गए।

Position Team Played Won Lost Tie Points
1 Bengaluru Bulls 11 7 3 1 39
2 Patna Pirates 10 7 2 1 39
3 Dabang Delhi K.C. 10 6 2 2 37
4 UP Yoddha 11 4 4 3 33
5 Jaipur Pink Panthers 10 5 4 1 31
6 Tamil Thalaivas 10 3 2 5 30
7 Bengal Warriors 11 5 5 1 30
8 U Mumba 10 3 3 4 28
9 Haryana Steelers 10 3 5 2 24
10 Puneri Paltan 10 4 6 0 21
11 Gujarat Giants 9 2 5 2 20
12 Telugu Titans 10 0 8 2 12
Points system - Win: 5pts | Tie: 3pts | Loss by 7 or less points: 1pt | Loss by more than 7 points: 0 pts


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+