Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिर युवराज-सहवाग के सामने होगी शोएब-अफरीदी की जोड़ी, 20 जनवरी से शुरू होगा महामुकाबला

LLC

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर से मैदान पर पुरानी राइवलरी करते देखने का सपना दुनिया का हर फैन देखता है, हालांकि यह सपना पूरा हो सके इसकी उम्मीद काफी कम होती है। जिन फैन्स ने 90 या 21 वीं सदी के पहले दशक में क्रिकेट देखना शुरू किया उनके लिये 70 से 90 के दशक के बीच क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखना एक बड़े सपने की तरह ही था लेकिन 2020 में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत बहुत सारे ऐसे युवा फैन्स को उन दिग्गजों को खेलते हुए देखना का मौका मिला। इसके बाद फैन्स की डिमांड पर भारत, एशिया और रेस्ट ऑफ वर्ल्ड के संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के बीच की प्रतिद्वंदिता को भी दोबारा जीने का सपना भी सच होने जा रहा है।

और पढ़ें: IPL 2022 के लिये अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान, मेगा ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को चुना

इस सपने को पूरा करने के लिये लेजेंडरी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज 20 जनवरी से किया जाना है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच यूएई में खेले जाने हैं, जिसमें इंडिया महाराजास, एशिया टीम और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के रूप में 3 टीमें हिस्सा लेती नजर आयेंगी। इसमें क्रिकेट से संन्यास ले चुके 20वीं सदी के खिलाड़ी हिस्सा लेते नजर आयेंगे। जहां पर इंडिया महाराजास में सिर्फ भारतीय खिलाड़ी मैदान पर वापसी करते नजर आयेंगे, तो वहीं पर एशिया की टीम में श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिटायर्ड खिलाड़ी नजर आयेंगे। वहीं रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के रिटायर्ड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें: IPL 2022 की मेगा नीलामी से पहले 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने नाम लिया वापस, जानें क्या है वजह

जानें कहां और कब देख सकते हैं मैच

जानें कहां और कब देख सकते हैं मैच

20 जनवरी से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिये सभी टीमों ने अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन त्रिकोणीय सीरीज के रूप में किया जायेगा, जिसमें हर टीम विपक्षी टीम के साथ 2-2 मैच खेलेगी और टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल मैच का आयोजन किया जायेगा। फैन्स इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क के सोनी टेन स्पोर्टस चैनल्स पर ले सकते हैं। भारतीय समयानुसार इन मैचों का आयोजन शाम 7:30 बजे से किया जायेगा। इस दौरान भारत-पाकिस्तान की पुरानी राइवलरी देखने की उम्मीद कर रहे फैन्स को लेजेंडरी क्रिकेट लीग के जरिये दोबारा से वो प्रतिद्वंदिता देखने को मिलेगी, जिसमें युवराज-हरभजन और सहवाग की आक्रामकता का जवाब देने के लिये शोएब अख्तर और शाहीद अफरीदी की जोड़ी मैदान पर उतरती नजर आयेगी।

जानें कैसी है इंडियन महाराजा की टीम

जानें कैसी है इंडियन महाराजा की टीम

इंडियन महाराजा की टीम में वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, युसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा , मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया और अमित भंडारी को शामिल किया गया है।

एशिया की टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

एशिया की टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

वहीं एशिया की टीम में पाकिस्तान के शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हाफिज, शोएब मलिक, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद हाफिज, उमर गुल, श्रीलंका के सनथ जयसू्र्या, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, आर कालुविथर्ना, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेकरा, उपुल थारंगा, बांग्लादेश के अजहर महमूद और अफगानिस्तान के असगर अफगान को शामिल किया गया है।

बेहद धाकड़ है रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम

बेहद धाकड़ है रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम

रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की टीम में भी दुनिया के दिग्गज प्लेयर्स की कमी नहीं है, जहां इसमें ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी, वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी से साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें जोंटी रोड्स, इमरान ताहिर, ओवैस शाह, हर्शेल गिब्स, केविन पीटरसन, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्केल, कोरी एंडरसन, मोंटी पानेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओ ब्रायन और ब्रैंडन टेलर का नाम शामिल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+