India vs China: भारत-चीन के बीच हॉकी फाइनल में धांसू टक्कर, कब शुरू होगा मैच और कहाँ देखें लाइव
India vs China Live Telecast: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चीन से है। चीन ने पाकिस्तान को शूटआउट में पराजित करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है।
टीम इंडिया ने इस इवेंट में अब तक हर टीम को पराजित किया है। भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर अपराजित रहते हुए तय किया है। लीग चरण में भारत और चीन के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी, अब फाइनल में दोनों के बीच टक्कर होगी।

भारत-चीन हॉकी फाइनल कितने बजे होगा
भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत आज दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। दोनों टीमों के फैन्स को मैच का बेसब्री से इंतजार होगा। चीन की टीम पहली बार इस इवेंट के फाइनल में पहुंची है। उनके लिए मुकाबला आसान नही होगा।
भारत और चीन हॉकी फाइनल कहाँ देखें
भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। ओटीटी में सोनी लिव एप्लीकेशन पर मुकाबले का सीधा प्रसारण किया जाएगा। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
भारत और चीन का फाइनल कहाँ होगा
भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला चीन के हुलुनबुइर में मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला जाना है।
भारत और चीन में किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों की बात करें, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया आगे है। लीग चरण में भारतीय टीम एक बार चीन को धूल चटाने में सफल रही है। इसके अलावा इस इवेंट में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, इस वजह से भी पलड़ा टीम इंडिया का भारी है।












Click it and Unblock the Notifications