Hockey: तमिलनाडु के CM एम के स्टालिन का बड़ा ऐलान, भारतीय हॉकी टीम पर पैसों की बारिश

TN CM Stalin rewards Indian hockey team: भारतीय टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। 12 अगस्त रविवार रात को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम किया। एक समय भारत मुकाबले में काफी पीछे थी, लेकिन दो गोल से पिछड़ने के बावजूद भारत ने धमाकेदार वापसी करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

जीत के बाद हुई पैसों की बारिश: भारतीय हॉकी टीम ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विजेता टीम को 1.1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया। वहीं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देने की बात कही।

TN CM Stalin 1

मलयेशिया को 4-3 से हराया: चेन्नई में खेले गए फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मलेशिया की टीम पहली बार खिताब जीतने के करीब जा पहुंची थी। भारत हाफ टाइम तक 1-3 से पिछड़ रहा था और मलेशिया खेल में काफी आगे दिखाई पड़ रहा था। लेकिन दूसरे हाफ में भारत ने शानदार वापसी करते हुए एक मिनट के अंदर दो गोल कर स्कोर को 3-3 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

आकाशदीप सिंह बने हीरो: आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल कर भारत को चौथी और विनिंग गोल दिलाने का काम किया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। इसके साथ ही भारत ने मैच में बढ़त बना ली और बचे हुए समय में भारतीय खिलाड़ियों ने मलेशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारत की इस दमदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार खिलाड़ियों को बधाइ दी जा रही है।

https://hindi.oneindia.com/news/sports/cricket/yashasvi-jaiswal-said-about-hardik-pandya-after-match-winning-knock-against-west-indies-803535.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+