Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम को लगा झटका, इस ओलंपिक में मिली पहली हार

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम अपने चौथे मुकाबला में पराजित हो गए। भारतीय टीम ने पूल बी में अपना चौथा मुकाबला बेल्जियम के खिलाफ खेला और पराजय का सामना करना पड़ा। इस ग्रुप में बेल्जियम की टीम टॉप है और भारत के लिए मैच आसान नहीं था।

भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने प्रयास किये लेकिन टीम को इसका फायदा नहीं पहुँच पाया। भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। उस मैच से पहले भारतीय टीम को अब तैयारी मजबूत करनी होगी।

paris olympics 2024

भारतीय रक्षा पंक्ति इस मुकाबले में अच्छा नहीं कर पाई। ऐसा लगा कि पूरी निर्भरता गोलकीपर के श्रीजेश के ऊपर ही है। भारतीय रक्षा पंक्ति की विफलता के बाद श्रीजेश को आगे आना पड़ रहा था। इससे टीम को नुकसान भी हुआ और भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अपना पहला गोल दागते लीड हासिल की थी, अभिषेक ने फील्ड गोल किया।

बेल्जियम के फ्लोरेंट वान ऑबेल ने पहला गोल दागा और टीम को बराबरी दिलाई। बेल्जियम का दूसरा गोल तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर से आय। इस दौरान सारा दारोमदार गोलकीपर के ऊपर ही था। रक्षा पंक्ति इस दौरान काफी कमजोर नज़र आई।

भारतीय टीम ने बेल्जियम से पहले खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को पराजित किया था। इससे पहले अर्जेंटीना के खिलाफ भारत का मुकाबला हुआ था, इस मैच में भारतीय टीम ने ड्रॉ खेला था। पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला कल होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+