8 महीने की सैलरी नहीं मिलने के बाद पाक हॉकी कोच के धैर्य ने दिया जवाब, पकड़ी घर की उड़ान- रिपोर्ट

इस साल की शुरुआत में ऐकमैन को पाक हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। वे न केवल अपनी सैलरी ना मिलने से नाखुश थे बल्कि नेशनल कैम्प से जुड़े अन्य पाकिस्तानी कोचों के "अनुचित हस्तक्षेप" से भी तंग आ चुके थे।

Pakistan hockey coach Siegfried Aikman

पाकिस्तान की अक्सर ये कहकर भारत में काफी खिल्ली उड़ाई जाती है कि उनके पास खेलों में खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं फिर भी वे बातें बहुत दंभ भरी और बड़ी-बड़ी करते हैं। क्रिकेट में तो खासकर ऐसी बहुत सारी बातें होती रहती हैं। पीसीबी चीफ रमीज राजा भी खुद भारत को बिलियन डॉलर क्रिकेट टीम कहकर चिढ़ाते रहे हैं। पाकिस्तान में पैसे की तंगी है ये एक आम धारणा है जो काफी लंबे समय से बनी हुई है। इस तंगी के चलते वे कई बार अपने खिलाड़ियों की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते। हाल में शाहिद अफरीदी ने ये कहकर सनसनी मचा दी कि शाहीन अफरीदी को घुटने के इलाज के लिए पैसा खुद की जेब से लगाना पड़ रहा है क्योंकि पीसीबी ने हाथ खड़े किए हुए हैं। (Photo- @SiggyAikman Twitter)

पाकिस्तान हॉकी हालत खस्ता

ऐसी बातें सामने आती रहती हैं। अब पाक हॉकी से भी ऐसी ही कहानी सामने आ रही है। पाकिस्तान हॉकी पिछले कुछ सालों से आर्थिक तंगी से गुजर रही है और खिलाड़ी भी मौजूदा हालात से नाखुश हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के डच हॉकी कोच सिगफ्रीड ऐकमैन पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के एक सूत्र ने कहा कि एकमैन न केवल अपनी सैलरी ना मिलने से नाखुश थे बल्कि नेशनल कैम्प से जुड़े अन्य पाकिस्तानी कोचों के "अनुचित हस्तक्षेप" से भी तंग आ चुके थे।

सूत्र ने कहा, "एकमैन पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) के माध्यम से पीएचएफ से अपना वेतन पाने के लिए काफी इंतजार करने के बाद घर लौट आए। पूरे धैर्य से आठ महीने तक वेतन मिलने का इंतजार करने के बाद, उन्होंने फैसला किया कि अब बहुत हुआ और अब वह घर चले गए हैं।"

इन हालातों में खिलाड़ी कैसे करें परफॉर्म?

पीएचएफ के एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि कोच घर चले गए थे क्योंकि राष्ट्रीय टीम तुरंत कोई मैच नहीं खेलना था। उन्होंने कहा कि कोच का सारा बकाया इस महीने के अंत तक चुका दिया जाएगा क्योंकि उनका वेतन पीएसबी द्वारा दिया जा रहा है। बताया जाता है कि ऐकमैन ने जाने से पहले पीएचएफ के एक सीनियर अधिकारी से कहा था कि टीम के जब अपने पेट को भरने और भविष्य के लिए पैसे ना होने की टेंशन होगी तो वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कैसे कर सकती है?

पाकिस्तान हॉकी टीम ने हाल ही में मलेशिया में अजलन शाह कप और दक्षिण अफ्रीका में FIH सुपर हॉकी लीग में भाग लिया और इन दोनों टूर्नामेंटों में, पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इससे पहले साल में वे कोच ऐकमैन के अंडर में एशिया कप और कॉमनवेल्थ खेलों में प्रभावित करने में विफल रहे थे।

पैसा ना मिलने की वजह से जा चुके बताए जा रहे ऐकमैन को इस साल की शुरुआत में टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है खिलाड़ी और बाकी कोच उनके काम से संतुष्ट नहीं थे। बता दें, एशिया कप टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहने के बाद पाकिस्तान भारत में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा है। फिलहाल इसकी ट्रॉफी का टूर भारत के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+