India vs Pakistan: कब और कहाँ होगा भारत-पाकिस्तान का चैम्पियंस ट्रॉफी मैच, कुछ ही दिन हैं बाकी
India vs Pakistan: हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अब तक खेले गए मैचों में धमाल मचाया है। टीम इंडिया ने लगातार दो मैचों में धांसू प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीमों को बड़े अंतर से रौंदा है। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया ने उसी फॉर्म को दर्शाया है।
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला चीन के साथ हुआ था। चीन को भारत ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद अगला मुकाबला भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ खेला और वहां भी तहलका मचा दिया।

जापान को भी भारत ने बुरी तरह धूल चटाई। जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने 5-1 के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया। सवाल यह है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच कब होगा। इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। दोनों देशों के दर्शक भारत-पाकिस्तान मैच के लिए उत्सुक रहते हैं।
कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच
इस टूर्नामेंट में बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर, शनिवार को निर्धारित है। यह गेम चीन के हुलुनबुइर में मोकी ट्रेनिंग बेस पर भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:15 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के पास तैयारी के लिए अभी कुछ दिन बाकी हैं।
भारत और पाकिस्तान मैच कहाँ देखें
प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले को 14 सितंबर को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। भारतीय टीम हाल ही में दबदबे वाली रही है। हालांकि पाकिस्तानी टीम भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए दिखाई देगी।
भारत और पाकिस्तान के हॉकी मैच में कौन जीतेगा
हालिया प्रदर्शन को देखा जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा इस मुकाबले में भारी नजर आ रहा है। भारत ने अपने दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है लेकिन पाक को जेट नसीब नहीं हुई है। पाकिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में खेले गए अपने दोनों मैच ड्रॉ खेले हैं। इस स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को पराजित कर सकती है। पाकिस्तान के नए कोच ताहिर ज़मान अपनी टीम को बहुत ज़रूरी जीत दिलाने के लिए कोई धांसू रणनीति लेकर जरुर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications