Paris Olympics: भारत को हॉकी में गोल्ड से दूर करने की साजिश? धांसू खिलाड़ी को सेमीफाइनल में किया गया बैन
Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुँच गई है लेकिन रास्ते में रोड़े अटकाने वाले कम नहीं हैं। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी को रेड कार्ड देकर बाहर क्र दिया गया था। अमित रोहिदास को बाहर कर दिया गया था।
क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान अमित और विपक्षी खिलाड़ी विल कालनैन की भिड़ंत हो गई थी। अमित की स्टिक ब्रिटेन के खिलाड़ी को लग गई थी। इसके बाद मामला टीवी अंपायर के पास गया और भारतीय खिलाड़ी को सत्रहवें मिनट में रेड कार्ड देकर गेम से बाहर कर दिया गया।

इसके बाद भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेली और 1-1 से मुकाबला बराबरी पर समाप्त होने के बाद शूटआउट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली। यहाँ से एक और घटनाक्रम सामने आया। रेड कार्ड दिखाने वाला अंपायर जर्मनी का था और शायद उसे यह एहसास होगा कि भारत का सेमीफाइनल जर्मनी से हो सकता है जो कि अब होना है।
ऐसे में रोहिदास को बाहर करने का रास्ता खोज लिया गया। FIH ने अमित को सेमीफाइनल मैच से भी बैन कर दिया है। अब वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे और भारतीय टीम 15 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने वाली है। भारत के लिए यह एक बड़ा झटका है।
अमित को रेड कार्ड देकर भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में ही हराने का प्रयास देखा गया लेकिन वहां टीम ने शूटआउट में कमाल कर दिया। अब सेमीफाइनल में भी अमित को बैन करना भारत के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि भारत की तरफ से रेड कार्ड का विरोध हुआ लेकिन वीडियो अंपायर को फर्क नहीं पड़ा। मैदानी अंपायर ने अमित को गलत नहीं माना था।
वीडियो देखने पर भी यही नजर आ रहा था कि स्टिक जब विपक्षी खिलाड़ी को लगी, तो अमित का ध्यान कहीं और था। उन्होंने जानबूझकर ऐसा बिलकुल नहीं किया था। जर्मनी के रेफरी को यह मौका मिल गया और इसका फायदा उठाते हुए अमित को बाहर कर दिया गया। इसमें भारत को गोल्ड तक पहुँचने से रोकने की साजिश नजर आती है। मामला उतना बड़ा था ही नहीं, जितना बना दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications