Paris Olympics में भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक, पूर्व सीएम नवीन पटनायक बोले- मेरे लिए बेहद भावुक पल
Paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गदगद है। उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी और इसे अपने जीवन का "बेहद भावनात्मक क्षण" बताया। भा
बता दें पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम ने तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल किया। सीएम नवीन पटनायक, जो 2018 में हॉकी को प्रायोजित करने वाले भारत के पहले मुख्यमंत्री थे।

पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा "इतने दशकों के बाद ओलंपिक में लगातार कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई। #पेरिसओलंपिक2024 में भारतीय टीम के ऐतिहासिक पदक ने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है।
पटनायक ने आगे लिखा यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी एक बहुत ही भावुक क्षण है। उम्मीद है कि यह हॉकी के सुनहरे दिनों को वापस लाएगा और देश के लिए और अधिक सम्मान लाएगा। शुभकामनाएं।"
ओडिशा ने हॉकी को किया लगातार समर्थन
बता दें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम की इस उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए लिखा "ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व और गौरव की बात है। जय हिंद।"
माझी ने हाल ही में भारतीय हॉकी के लिए ओडिशा के प्रायोजन को तीन साल के लिए और बढ़ाने की घोषणा की है। पटनायक ने ओडिशा के sponsorship को 2033 तक बढ़ाया था, जबकि माझी ने इसे 2036 तक बढ़ा दिया है।
ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन ने मनाया जश्न
ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन ने भी टीम की सफलता का जश्न मनाया और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। एसोसिएशन ने टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ओडिया खिलाड़ी अमित रोहिदास को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एसोसिएशन ने हॉकी को बढ़ावा देने में राज्य सरकार की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह "ओडिशा में हॉकी के विकास के लिए बिल्कुल उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।" उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ओडिशा 2018 से पुरुष और महिला दोनों भारतीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications