India vs Spain Hockey: ओलंपिक में हॉकी टीम ने जीत लिया ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला चौथा पदक

India vs Spain Hockey: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्पेन के खिलाफ टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है। इससे पहलो टोक्यो में भारत ने ये कारनामा किया था।

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल
भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिला, इस दौरान दोनों ही टीम में से कोई गोल नहीं कर सका।

indian hockey team

हरमपनप्रीत सिंह टीम की कराई वापसी
इसके बाद स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने इसे आसानी से गोल में तब्दील कर दूसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली, हालांकि टीम इंडिया के लिए भारतीय कप्तान हरमपनप्रीत सिंह शानदार वापसी कराई, और दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक मैच बराबरी पर रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत को 2-1 की बढ़त
तीसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआती मिनटों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।

स्पेनिश टीम का एक खिलाड़ी घायल
रोमांचक मुकाबले के बीच कुछ देर के लिए मैच उस वक्त रुक गया जब, हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक ने स्पेनिश टीम के एक खिलाड़ी को घायल कर दिया, जिसके कारण भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बीच, स्पेनिश खिलाड़ी को मैदान पर चिकित्सा सहायता दी गई। स्पेन ने खतरनाक गेंद के लिए खेल का विरोध किया, जिसके कारण आधिकारिक समीक्षा की गई।

भारत की बढ़त के साथ समाप्त हुए तीसरा क्वार्टर
तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के साथ ही भारत, स्पेन के खिलाफ 2-1 के स्कोर के साथ आगे हो गया। अब भारतीय टीम कांस्य पदक जीतने से मात्र 15 मिनट दूर है।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज
टीम इंडिया ऐतिहासिक पदक से कुछ ही दूरी पर है। अंतिम क्वार्टर का रोमांच जारी है, हरमनप्रीत की टीम अपनी एक गोल की बढ़त को और बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, और भारत ने कर दिखाया टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+