Asian games 2023: चौथी बार भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को हराया

Asian games Hockey Final, India vs Japan 2023: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारत ने जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच को आसानी से जीतने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम ने इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार हॉकी में गोल्ड जीता है। भारत ने सबसे पहले साल 1966 में अपना गोल्ड मेडल जीता था।

चौथी बार जीता गोल्ड: इसके बाद साल 1998, साल 2014 और अब साल 2023 में भारत ने गोल्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने का काम किया। भारतीय एशियन गेम्स में विजेता ही रही है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में कोई भी टीम हार नहीं सकी। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में जापान के 5-1 से हराने में कामयाबी हासिल की।

India vs Japan 1

9 साल के बाद आया गोल्ड: एशियाई खेलों में भारत ने साल 2014 में गोल्ड मेडल जीता था। 9 साल के बाद भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगतार टीम को बधाई देने का काम कर रहे हैं। गोल्ड के अलावा भारतीय हॉकी टीम ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल भी जीतने में कामयाबी भी हासिल की है।

सिल्वर और ब्रॉन्ज पर भी जमाया कब्जा: भारत ने साल 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994 और 2002 के एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वही 1986 2010 और 2018 के गेम में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने इस फाइनल मैच में गोल करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय खिलाड़ी जापान पर इस पूरे मुकाबले के दौरान हावी नजर आए।

एशियन गेम्स में ऐसा रहा है भारत का सफर

पहला मैच: उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।
तीसरा मैच: जापान को 4-2 से हराया।
चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी।
पांचवां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराया।
सेमीफाइनलः दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+