Champions Trophy फाइनल में भारत ने चीन को चटाई धूल, पांचवीं बार चैम्पियन बनी टीम इंडिया

India vs China: हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहली बार फाइनल में पहुंची चीन की टीम ने शानदार खेल दिखाया। भारत ने अंततः इस मैच को 1-0 से जीतकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया। भारत ऐसा पहला देश बन गया जिसने पांच बार ख़िताब जीता हो।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमण किया लेकिन चीनी प्लेयर्स ने इसको बखूबी झेल लिया। चीन का पूरा ध्यान सिर्फ डिफेंड करने की तरफ ही था और आक्रमण का प्रयास उनकी तरफ से बिलकुल भी नहीं हुआ। भारतीय टीम पेनल्टी कॉर्नर का फायदा भी नहीं उठा पाई।

india vs china

दूसरा क्वार्टर भी कुछ इसी तरह रहा। चीन ने एक बार फिर से भारत को कई बार गोल करने से रोक दिया। पहले हाफ में भारत के पास 84 फीसदी गेंद रही थी लेकिन गोल नहीं हो पाया। चीन ने डिफेंस में अच्छा कार्य किया था और यह मैदान पर देखने को मिला। दोनों टीमें पहले हाफ तक गोलरहित रही।

तीसरे हाफ में चीन ने आक्रमण और डिफेंस का मिश्रण दिखाते हुए भारतीय टीम को बाँध दिया और गोल नहीं करने दिया। हालांकि भारत ने भी चीन को मिले पेनल्टी कॉर्नर का बचाव कर लिया लेकिन दोनों टीमों को 45 मिनट का खेल होने के बाद भी सफलता नहीं मिली।

भारत के लिए पहला और अंतिम गोल 51वें मिनट में आया। हरमनप्रीत के पास को जुगराज ने नेट के अंदर डालते हुए भारत को पहली बार इस गेम में लीड दिलाई। अंतिम क्वार्टर में यह नाटकीय अंदाज देखने को मिला। इसके बाद फिर दोनों टीमों की टक्कर हुई लेकिन भारत ने 1-0 का स्कोर बरकरार रखते हुए टाइटल जीत लिया।

भारतीय टीम इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन थी और अपने खिताब की रक्षा करने में सफल रही। भारत ने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 साहित कुल पांच बार टाइटल जीता है। उधर पाकिस्तान ने कोरिया को हराते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+