हॉकी विश्व कप से बाहर हुआ भारत, 'करो या मरो' के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में हराया
टीम इंडिया हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड ने क्रॉसओवर मैच में भारत को मात दे दी। मैच का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट से निकला।

हॉकी वर्ल्ड कप के 'करो या मरो' के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मात दे दी है। इस मैच का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट के जरिए निकला, जहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला बेल्जियम से होगा। वहीं भारतीय टीम इस हार के साथ ही विश्व कप से बाहर हो गई है। मैच का नतीजा दूसरे पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला, क्योंकि पहला पेनल्टी शूटआउट भी बराबरी पर खत्म हुआ था।
दूसरे शूटआउट में पिछड़ गया भारत
आपको बता दें कि चौथे क्वार्टर के खत्म होने के साथ भारत और न्यूजीलैंड का स्कोर 3-3 की बराबरी पर था। अब मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से होना था। पहला पेनल्टी शूटआउट बराबरी पर खत्म हुआ तो दूसरा पेनल्टी शूटआउट शुरू हुआ। दूसरे पेनल्टी शूटआउट में भारत की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन अंत अच्छा नहीं रहा। भारत के गोलकीपर श्रीजेश और कृष्णा पाठक के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी भारत मैच नहीं जीत पाया और दूसरे शूटआउट के आउट 5-4 से मैच को गंवा दिया।
बढ़त को बरकरार नहीं रख सका भारत
निर्धारित समय में भारत की शुरुआत शानदार रही थी। पहले हाफ के बाद भारत मैच में 2-0 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की और दनादन दो गोल दाग दिए। तीसरे क्वार्टर के खत्म होने के बाद स्कोर बराबरी पर आ गया था। चौथे क्वार्टर के खत्म होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट कराया गया। निर्धारित समय में भारत की ओर से ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल दागे थे। वहीं पेनल्टी शूटआउट में हरमनप्रीत, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने गोल किया था।












Click it and Unblock the Notifications