हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, अब मैच जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा 50-50 हजार का नगद इनाम

Hockey India: भारती महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हॉकी इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। रविवार को हॉकी इंडिया की ओर से ऐलान किया गया है कि अगर भारतीय टीम मैच जीतती है तो हर खिलाड़ी को नगद इनाम दिया जाएगा। हॉकी इंडिया की इस नई नीति से खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्के और जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह की अगुवाई में यह ऐलान किया गया है कि जब भी भारतीय टीम कोई मैच जीतेगी तो हर खिलाड़ी को 50 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा, जबकि हर सपोर्ट स्टाफ को 25 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जएगा।

hockey

हॉकी इंडिया की नई नीति को काफी बड़ा माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस ऐलाने से ना सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि सपोर्ट स्टाफ का भी मनोबल बढ़ेगा। जो खिलाड़ी मुश्किल दौर से आते हैं और काफी संघर्ष करके आते हैं उनके लिए यह नई नीति काफी हितकारी साबित होगी। जिन खिलाड़ियों का आर्थिक बैकग्राउंड अच्छा नहीं है उनके लिए भी यह नई नीति काफी फायदेमंद साबित होगी। गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्ते हॉकी इंडिया ने ऐलान किया था कि जूनियर पुरुषों की हॉकी टीम को सुल्तान ऑफ जोहोर कप जीतने पर टीम के हर खिलाड़ी को 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा, हर सपोर्ट स्टाफ को एक लाख रुपए दिया जाएगा।

दिलीप तिर्के ने कहा कि हॉकी इंडिया ने एकमत से यह फैसला लिया है कि किसी भी मैच में जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपए और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। मेरा यह मानना है कि इस ऐलान से भारतीय टीम का मनोबल बढ़ेगा, वह विश्वकप की तैयारी कर रहे हैं जोकि जनवरी में खेला जाना है। इसके साथ ही एशियन गेम्स की भी टीम तैयारी कर रही है। दोनों टूर्नामेंट में टीम को इसका लाभ मिलेगा। इस तरह के फैसलों से और भी युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और वह हॉकी खेलने के लिए आगे आएंगे। वहीं हॉकी इंडिया के जनरल सेक्रेटरी भोलानाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि यह ऐतिहासिक फैसला है। यह ना सिर्फ भारतीय टीम का बल्कि युवाओं का मनोबल भी बढ़ाएगा। मैं भारतीय टीम को आगे के मैचों के लिए बधाई देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+