Hockey India: हॉकी इंडिया का बड़ा ऐलान, भारतीय पुरुष और महिला टीमों के लिए नये सहयोगी स्टाफ को किया नियुक्त

पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए नए सपोर्टिंग स्टाफ की घोषणा की गई है। रेट हल्केट को विश्लेषणात्मक कोच नियुक्त किया गया है, जबकि एलन टेन वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे।

Rhett Halkett

Hockey India: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को पुरुष और महिला टीमों के लिए नए सपोर्टिंग स्टाफ की घोषणा की है।रेट हल्केट विश्लेषणात्मक कोच और एलन टेन वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल होंगे, जबकि जापान महिला हॉकी टीम के पूर्व मुख्य कोच एंथनी फेरी भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच का पद संभालेंगे।

फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए किया था क्वालीफाई
भारत में हॉकी की गवर्निंग बॉडी ने पहले क्रेग फुल्टन को पुरुष हॉकी टीम के लिए नए मुख्य कोच के रूप में घोषित किया था। राष्ट्रीय महासंघ ने दोनों टीमों के लिए अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों की भी घोषणा की। फेरी की देखरेख में कनाडा की पुरुष टीम ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उनके मार्गदर्शन में जापान की महिला टीम ने 2018 में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह अपनी नयी भूमिका में मुख्य कोच यानेके शोपमैन की सहायता करेंगे।

फेरी के कोच रहते कनाडा की पुरुष अंडर 21 टीम ने जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। वह अगस्त 2020 से अप्रैल 2022 तक अमेरिका की महिला टीम के कोच और हाई परफार्मेंस निदेशक रह चुके हैं। फैरी और हल्केट के अलावा हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय पुरुष टीम के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में ऑस्ट्रेलिया के एलन टैन की नियुक्ति की घोषणा की है। हल्केट और टैन दोनों दक्षिण अफ्रीका के नव-नियुक्त मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के नेतृत्व वाली पुरुष टीम के कोचिंग सदस्यों का हिस्सा होंगे।

हल्केट खेल चुके हैं 155 अंतरराष्ट्रीय मैच
हल्केट ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2010 से 2018 तक 155 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह 2020 में नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम में सहायक कोच के रूप में शामिल हुए। अपने एक साल के कार्यकाल में वह FIH महिला प्रो लीग 2020-21, यूरोपीय चैंपियनशिप और टोक्यो ओलंपिक के दौरान सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे। 2022 में रेट ने स्कॉटलैंड मेन्स हॉकी टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका निभाई और मुख्य कोच के रूप में स्कॉटलैंड अंडर-21 मेन्स हॉकी टीम का नेतृत्व भी किया।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर एलन टेन को 'न्यू साउथ वेल्थ इंस्टीट्यूट और स्पोर्टर्स' में 'स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग' कोच के तौर पर 10 साल का अनुभव है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि, 'हम पुरुष और महिला टीम में नये कोचिंग सदस्यों का स्वागत करते हैं। हॉकी इंडिया की तरफ से मैं तत्काल आधार पर उनकी नियुक्तियों को पूरा करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को धन्यवाद देता हूं और 2023 में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीमों को तैयार करने में उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+