भारतीय महिला हॉकी टीम का टूट गया सपना, जापान से हार के साथ पेरिस ओलंपिक में नहीं कर पाई क्वालीफाई

FIH Hockey India vs Japan: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के कांस्य पदक मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस पराजय के साथ ही भारतीय टीम का ओलंपिक में खेलने का सपना टूट गया। पेरिस ओलंपिक के लिए भारत को इस मैच में जीत दर्ज करनी थी। मुकाबला रांची में खेला गया।

जापान के खिलाफ हुए मैच में भारतीय टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट कटा लिया है। जापान के अलावा दो अन्य टीमें जर्मनी और अमेरिका ने भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

indian hockey team

इस टूर्नामेंट की शीर्ष आठ में से तीन ही टीमों को पेरिस ओलंपिक के लिए जगह मिलनी थी। भारत को सेमीफाइनल मैच में जर्मनी ने हराया था। शूट आउट में भारत को उस मैच में हार मिली थी। इसके बाद जापान के खिलाफ ब्रोंज मेडल मुकाबला अंतिम उम्मीद थी।

जापान के लिए काना उराटा ने छठे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। इसके बाद मुकाबला दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा लेकिन भारतीय टीम इस लीड को बराबर करने में नाकाम रही। अगर बराबरी पर भी मैच आ जाता तो शूट आउट से विजेता का फैसला होता। टोक्यो ओलंपिक में मेडल से चूकने वाली भारतीय टीम इस बार खेल नहीं पाएगी। पेरिस ओलंपिक इस साल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+