FIH Pro League: हॉकी इंडिया ने जर्मनी के खिलाफ की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा
भुवनेश्वर (ओडिशा) (भारत), 11 अप्रैल: हॉकी इंडिया ने एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग डबल-हेडर में जर्मनी से मुकाबला करने के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषणा की है। मुकाबला 14 अप्रैल से प्रतिष्ठित कलिंग हॉकी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम की कप्तानी अमित रोहिदास करेंगे और उनके डिप्टी हरमनप्रीत सिंह होंगे।

22 सदस्यीय टीम में गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक और डिफेंडर वरुण कुमार, अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह और गुरिंदर सिंह शामिल हैं।
मिडफील्ड में नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह और मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह होंगे जबकि फॉरवर्ड लाइन में सुखजीत सिंह, अभिषेक, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और आकाशदीप सिंह होंगे।
यह भी पढ़ें- ICC ने वर्ल्ड कप के लिए सेट किए क्वालिफिकेशन के रास्ते, ऐसे होगी टीमों की एंट्री
टीम के बारे में बोलते हुए, मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "इस साल की एफआईएच प्रो लीग ने हमें विभिन्न टीम संयोजनों और रणनीति को आजमाने के शानदार अवसर प्रदान किए हैं। हमने पता चला है कि क्या काम करता है क्या नहीं, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह जर्मनी के खिलाफ इस साल के लिए हमारे घरेलू खेलों का आखिरी चरण है। जर्मनी हमेशा एक कठिन प्रतिद्वंद्वी है और यह देखते हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा अंक तालिका में टॉप पर बने रहने के लिए इस सप्ताह को अधिक से अधिक अंक के साथ समाप्त करना है।"
भारतीय टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के इस सीजन में अब तक दस मैच खेल चुकी है। टीम फिलहाल 21 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है, जबकि जर्मनी 8 मैचों में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को (10-2, 10-2) हराया, जबकि उसने फ्रांस के खिलाफ एक गेम जीता और एक हारा। घर पर, भारत ने स्पेन के खिलाफ एक गेम जीता और एक हार गया, ऐसे ही अर्जेंटीना के खिलाफ हुआ, और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने दोनों गेम जीत लिए।












Click it and Unblock the Notifications