ICC ने वर्ल्ड कप के लिए सेट किए क्वालिफिकेशन के रास्ते, ऐसे होगी टीमों की एंट्री

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2024 में पुरुषों और महिलाओं के ICC T20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन की जानकारी दी है। ​​2024 में पुरुष टी20 विश्व कप में 20 टीमें भाग लेंगी, जिसमें 12 टीमें ऑटोमैटिक क्वालिफाई होंगी, जबकि बाकी आठ टीमें ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए आएंगी। यानी बाकी 8 टीमों को दुनिया भर में मैच खेलकर क्वालिफाई होने की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ICC sets qualification path for World Cup, here is details

अक्टूबर में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप 2022 में टॉप की आठ टीमें क्वालीफाई करेंगी, जबकि वेस्टइंडीज और यूएसए मेजबान के रूप में दो स्थान हासिल करेंगे। इसके अलावा, दो टीमें अगली सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों के रूप में क्वालीफाई करेंगी।

यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ के धमाके में उड़ा श्रेयस अय्यर का फ्यूज, बोले- समझ ही नहीं आया क्या फील्डिंग सेट करूं

यदि वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप 2022 स्टैंडिंग में टॉप आठ में जगह बना लेता है, तो तीन टीमों को सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीमों के रूप में क्वालीफाई करना होगा। इनके अलावा बाकी आठ टीमों का फैसला क्षेत्रीय योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अफ्रीका, एशिया और यूरोप में दो-दो स्लॉट होंगे, जबकि अमेरिका और EAP में एक-एक स्थान होगा।

icc

जहां तक ​​महिला टी20 विश्व कप 2024 की बात है, तो महिला टी20 विश्व कप 2023 की टॉप छह टीमें और मेजबान ऑटोमैटिक तौर पर क्वालीफाई कर लेंगी। यदि दक्षिण अफ्रीका 2023 में टॉप छह में आता है, तो आईसीसी महिला टी 20 रैंकिंग तालिका में अगली सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम क्वालीफाई करेगी। बाकी बची दो टीमों का फैसला ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए किया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका पहले ICC U19 महिला T20 विश्व कप की मेजबानी करेगा-

इस बीच, ICC U19 महिला T20 विश्व कप के पहले संस्करण की मेजबानी अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका द्वारा की जाएगी और इसमें 16 टीमें शामिल होंगी। दक्षिण अफ्रीका फरवरी 2023 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के आठवें संस्करण की भी मेजबानी करेगा जिसमें दस टीमें भाग लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+