FIH Pro Hockey League : भारत ने फिर चीन को किया पस्त, अंक तालिका में टाॅप पर बनाई जगह
नई दिल्ली। एफआईएच प्रो लीग में अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला हाॅकी टीम ने चीन को हरा दिया है। भारतीय टीम ने 2-1 के साथ मैच अपने नाम किया। जीत दिलाने का काम गुरजीत काैर ने किया, जिसने दोनों गोल दागे। इसी के साथ भारतीय टीम प्रो हॉकी लीग की अंक तालिका में टाॅप पर पहुंच गई। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत रही। इसी के साथ उसके 2 मैचों में 6 अंक हो गए। वहीं चीन को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम ने शुरूआत में ही संभलकर खेलना शुरू किया। मैच के तीसरे मिनट में ही गुरजीत काैर ने गोल कर भारत के लिए पहला गोल कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने तक दोनों टीमों ने गोल करने के माैके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका। फिर दूसरे हाफ में चीन ने वापसी करने की कोशिश की। वांग शुमिन 39वें मिनट में गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद फिर भारत के लिए दूसरा गोल गुरजीत काैर ने 49वें मिनट में कर फिर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों ने कई माैके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो
इससे पहले भारतीय महिला हाॅकी टीम ने पहले मैच में चीन का ही सामना किया था, जिसमें उन्होंने 7-1 से बड़ी जीत हासिल की थी। तब नवनीत कौर, नेहा, वंदना कटारिया, गुरजीत कौर, सुशीला चानू ने एक-एक गोल किया, जबकि शर्मिला देवी ने दो गोल किए थे। वहीं, चीन की ओर से डेंग जू ने एकमात्र गोल किया था।












Click it and Unblock the Notifications