मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो
नई दिल्ली। विराट कोहली माैजूदा समय दुनिया के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। फैब फोर की लिस्ट में वह हमेशा नजर आते हैं। हालांकि कई दिग्गजों ने कोहली की तुलना उन क्रिकेटरों से भी की जो बहुत कम समय में छाने लगे। पाकिस्तान के बाबर आजम की तुलना भी कोहली से की जाती है। इस बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बाबर की तुलना कोहली से करना सही नहीं समझा।

उन्होंने कहा है कि बाबर पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनके करियर के इस पड़ाव पर उनकी कोहली, जो रूट या स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों से तुलना करना गलत होगा। 27 वर्षीय बाबर ने विशेष रूप से खेल के सभी प्रारूपों में बल्ले के साथ अपने फॉर्म के कारण कोहली के साथ तुलना पाई है। बाबर की कप्तानी की भी प्रशंसा की गई क्योंकि उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था, जो सुपर 12 चरण में अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम थी। हालांकि, शमी ने कहा कि भारत के 33 वर्षीय पूर्व कप्तान कोहली से उनकी तुलना करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि उन्होंने अभी उतने मैच नहीं खेले हैं।
यह भी पढ़ें- रोहित की कमान में भारतीय क्रिकेट कहां जाएगा, कोहली के कोच ने कह दी बड़ी बात
इंडिया डाॅट काॅम से बात करते हुए शमी ने कहा, "पाकिस्तान हाल ही में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहा है और तीन-चार खिलाड़ियों के उभरने से वास्तव में उन्हें बहुत मदद मिली है। इसमें कोई शक नहीं कि बाबर आजम एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी तुलना स्टीव स्मिथ, जो रूट या विराट कोहली से की जाए, यह सही नहीं है। उसकी तुलना अभी कोहली से मत करो। मेरा मानना है कि उसे पहले कुछ सालों तक खेलने दो और फिर शायद हम इसपर चर्चा सकें। फिलहाल, अगर वह इसी तरह खेलना जारी रखता है, तो वह निश्चित रूप से पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपना करियर समाप्त कर देगा। मैं बाबर आजम को शुभकामनाएं देता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications