Asian Champions Trophy 2023 में आज के तीन रोमांचक मुकाबले: भारत का सामना साउथ कोरिया से
Asian Champions Trophy Hockey 2023: एशियन चैम्पियनशिप हॉकी 2023 में आज तीन मुकाबले होने जा रहा है। पहला मैच जापान बनाम मलेशिया का है जो शाम चार बजे होगा।
छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत फिलहाल टॉप पर है। मेजबान होने के नाते भारत ने चेन्नई में हो रहे इस टूर्नामेंट में अपना पूरा दमखम दिखाते हुए 3 मैच खेले हैं और दो जीत, 1 ड्रा के साथ सर्वाधिक 7 अंक हासिल किए हैं।

भारत का मुकाबला भी आज साउथ अफ्रीका से है और ये शाम 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। भारत ने अभी तक चीन को 7-2, मलेशिया को 5-0 से हराया है और जापान से 1-1 से ड्रा खेला है। जबकि साउथ कोरिया ने तीन में एक ही मैच जीता है। ऐसे में मेजबान टीम इस मुकाबले में जीत की दावेदार के तौर पर उतरेगी।
आज के पहले मैच की बात करें तो छह मैचों के इस टूर्नामेंट में जापान नंबर तीन पर है और मलेशिया नंबर दो पर। जापान एक मजबूत टीम है, जिसमें विश्व के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन मलेशिया भी एक अच्छी टीम है। यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है। जहां दोनों में कोई भी जीत नहीं से मुकरने वाली टीम नहीं है। हालांकि टूर्नामेंट में मलेशिया तीन में से दो मैच जीत चुका है, तो जापान को अभी जीता का खाता खोलना बाकी है। जापान ने तीन में दो ड्रा किए हैं, एक मैच हारा है।
ये भी पढ़ें- गन्ने के खेत से विश्व चैंपियन तक: ऐसी है 17 साल की अदिति स्वामी की तीरंदाजी की कहानी
पाकिस्तान बनाम चीन- ये आज का दूसरा मैच होगा, जो 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। पाकिस्तान और चीन दोनों ही टीमें एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 के ग्रुप सबसे निचले स्थानों पर हैं। हालांकि पाकिस्तान एक मजबूत टीम है, जो आज के मुकाबले में चीन से ज्यादा बड़ी जीत की दावेदार दिख रही है।
धीरे-धीरे टूर्नामेंट सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है जहां टॉप की 4 टीमों के नॉकआउट स्टेज में एंट्री मिलेगी। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर होगा और मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications