मलेशिया से हारकर भी कम नहीं हुआ जापान में साफ-सफाई का दिखा जज्बा, हॉकी इंडिया का सलाम
Japanese hockey team: जापानी हॉकी टीम ने सोमवार को मलेशिया के खिलाफ एशिय चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हार का सामना किया, लेकिन टीम ने जाने से पहले अपने लॉकर रूम को साफ करके प्रशंसा हासिल की।
पिछले साल कतर में फीफा विश्व कप में, जापानी फुटबॉल टीम और उनके प्रशंसकों ने मैच के बाद जो साफ-सफाई की थी, उसके वीडियो वायरल हो गए थे। जापानी फुटबॉल टीम ने आयोजकों के लिए एक धन्यवाद पत्र भी छोड़ा था।

अब ऐसा ही कुछ उन्होंने भारत में चल रहे इस हॉकी टूर्नामेंट में करके दिखाया है। असल में जापान को दुनिया के सबसे साफ देशों में से एक के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वहां सफाई करने का कल्चर बचपन से सिखाया जाता है और यह वहां की शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है।
फीफा विश्व कप में, वीडियो में दिखाया गया था कि जापानी प्रशंसक अपने टीम के जर्मनी पर जीत के बाद सफाई करने में बाकियों की भी मदद कर रहे थे। सोमवार को हॉकी इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में जापानी दल के एक सदस्य को मलेशिया से हार के बाद प्लास्टिक की थैली में कचरा साफ करते हुए दिखाया गया था।
मैच की बात करें, मलेशिया ने नज्मी जज़लान (13वें मिनट, पेनल्टी कॉर्नर), अशरफ हमसनी (37वें) और शेलो सिल्वेरियस (59वें) के गोलों की मदद से 3-1 से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिलहाल लीग स्टेज में राउंड-रोबिन चल रहा है जहां, छह में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं।
ये भी पढ़ें- मेसी का इंटर मियामी में भी धमाका, क्या एक बार फिर से मिल पाएगा बार्सिलोना के लिए खेलने का मौका?
ताजा जीत से मलेशिया को नौ अंक मिले और वह तीन जीत और एक हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गया। जापान के लिए, 59वें मिनट में निवा ताकुमा ने गोल किया। जापान अब बुधवार को चीन के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में खेलेगा। इस टीम ने मेजबान भारत और पाकिस्तान दोनों को ड्रॉ पर रोका है।












Click it and Unblock the Notifications