भारतीय हॉकी टीम के 2 खिलाड़ियों समेत सपोर्टिंग स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी हॉकी इंडिया ने गुरुवार को दी।

बैंगलोर, 30 जून: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी हॉकी इंडिया ने गुरुवार को दी। भारतीय हॉकी टीम फिलहाल बैंगलोर स्थिति साईं के नेशनल कैंप में आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुटी है।

hockey india

हॉकी इंडिया के एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ''बुधवार सुबह को RT-PCR टेस्ट किए गए थे। खिलाड़ियों में हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिन्हें क्वारेंटीन कर दिया गया है।" हालांकि, किन दो खिलाड़ियों को कोरोना हुआ है, उसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बैंगलोर में लगा नेशनल कैंप 27 जून को शुरू हुआ था और 23 जुलाई तक चलेगा। इस कैंप में गोलकीपर पीआर श्रीजंश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमप्रीत सिंह, वरुण कुमार और अमित रोहिदास खिलाड़ी शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स भारतीय हॉकी टीम मनप्रीत सिंह की अगुआई में अपने अभियान की शुरुआत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ खेले जाने मुकाबले से करेंगी।

इसके बाद पूल B में शामिल भारतीय टीम राउंड-रॉबिन लीग मैचों में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा और वेल्स से भी भिड़ेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, नीलकांत शर्मा।

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक।

टोक्यो में दिखाया था दम

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया था। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया था। 41 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में ये पहला पदक जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+