क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिल रहा है सऊदी के दिग्गज क्लब अल नासर ने $225 मिलियन का ऑफर
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कॉन्ट्रैक्ट की समाप्ति हो चुकी है जिसके बाद सऊदी अरब के दिग्जग क्लब अल नासर ने उनको मोटी पेशकश की है।

मंगलवार को रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड अलग हो गए। अब सीबीएस स्पोर्ट्स ने बताया कि 37 वर्षीय फुटबॉल दिग्गज को विश्व कप के बाद सऊदी अरब के क्लब अल नासर के लिए खेलने के लिए तीन साल में 225 मिलियन डॉलर की पेशकश की गई है जो 7.5 करोड़ डॉलर सालाना के बराबर माना जाता है।
रोनाल्डो वर्तमान में अपने पांचवें विश्व कप में खेल रहे हैं। वे काफी समय से अल नस्सर की नजरों में हैं, लेकिन अब, क्लब की रुचि उनमें और भी ज्यादा बढ़ गई है।
सीबीएस स्पोर्ट्स ने बताया कि रोनाल्डों के अंतिम निर्णय का इंतजार है। यदि रोनाल्डो प्रस्ताव को स्वीकार करना चुनते हैं, तो डील को अंतिम रूप देने में काफी समय लगेगा।
अल नस्र एशिया के सबसे सफल क्लबों में से एक है, जिसने नौ लीग खिताब जीते हैं। दूसरी ओर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो घाना के साथ पुर्तगाल के विश्व कप मुकाबले में गोल करने के बाद पांच अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल करने वाले इतिहास के पहले पुरुष फुटबॉलर बन गए।
रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल में ऑल टाइम स्कोरर हैं और उन्होंने ग्रुप एच के मुकाबले में अपनी चिर-परिचित सेंटर फॉरवर्ड पोजिशन पर खेला।
ये वर्ल्ड कप दिग्गज रोनाल्डो और लियोनल मेसी का अंतिम मेगा इवेंट भी माना जा रहा है जहां पर मेसी ने भी हाल में अपनी टीम को जिताने वाला बेहतरीन गोल ठोककर कहा कि अब फुटबॉल वर्ल्ड कप अर्जेटिना के लिए शुरू हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications