SAFF Championship: सुनील छेत्री की हैट्रिक, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से धोया
SAFF Championship में ग्रुप ए के मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाका कर दिया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा मैच में पराजित कर दिया। पाकिस्तानी टीम को 4-0 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे और पाकिस्तान का काम तमाम कर दिया।
भारत के लिए सुनील छेत्री ने इस मुकाबले में आगे से लीड किया और धमाका कर दिया। खेल की शुरुआत में ही उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया और अंत में गोल के साथ लीड बनाई। भारत के लिए छेत्री ने 10वें मिनट में गोल किया। गोलपोस्ट की तरफ गेंद थी और वहां पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी नहीं था। विपक्षी गोलकीपर को चकमा देकर छेत्री ने गोल दाग दिया। इस तरह भारत को बढ़त मिली।

दूसरा गोल भी सुनील छेत्री ने किया। इस बार पेनल्टी कॉर्नर मिला था। सुनील छेत्री जैसे अनुभवी खिलाड़ी के लिए यह काम मुश्किल नहीं था। पाकिस्तान के गोलकीपर ने अपने दाईं तरफ डाइव लगाई लेकिन छेत्री का शॉट काफी तेज था जो गोलपोस्ट में घुस गया। इस तरह भारत कि बढ़त डबल हो गई।
पहले हाफ तक भारत का स्कोर 2-0 रहा। इस दौरान बारिश हुई और झगड़ा भी देखने को मिला। भारतीय कोच और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हुई। भारतीय कोच इगोर स्टेमिक को रेड कार्ड दिखाया गया। पाकिस्तानी टीम के मैनेजर को येलो कार्ड दिखाया गया।
तीसरा गोल भी भारत के लिए छेत्री ने किया। 73वें मिनट पर मिली पेनल्टी का लाभ उठाते हुए छेत्री ने कोई गलती नहीं की और टीम इंडिया का स्कोर 3-0 कर दिया। चौथा गोल 81वें मिनट में सब्सटीट्यूट उदान्ता ने किया। इस तरह भारत ने 4-0 की बढ़त बना ली और अंत तक स्कोर यही रहा। इस तरह टीम इंडिया ने धाकड़ जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने यह मुकाबला एकतरफा बना दिया था।












Click it and Unblock the Notifications