मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी भारत में, जानिए किस खास कारण से बनाया भारत आने का प्लान
मैनचेस्टर सिटी ने 2023-24 सीजन में लगातार चौथी बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाने के बाद अपनी जीत का जश्न भारत में भी मना रही है। क्लब का नई दिल्ली में आना एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि यह न केवल प्रीमियर लीग ट्रॉफी बल्कि वर्ल्ड कप और कम्युनिटी शील्ड ट्रॉफी भी भारतीय धरती पर लेकर आया है।
मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड के पूर्व विंगर शॉन राइट-फिलिप्स भी आए हैं, जो विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण 22 सितंबर को वेगास मॉल में होने वाला एक फैन्स कार्यक्रम है, जहाँ समर्थकों को लाइव मैच का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया है, इस दौरान मैनचेस्टर सिटी का सामना आर्सेनल FC से होगा।

मैनचेस्टर सिटी का टूर भारत में अपने फैन्स से जुड़ने का एक प्रमाण है। क्लब की यात्रा पर विचार करते हुए शॉन राइट-फिलिप्स ने भारतीय प्रशंसकों के साथ बातचीत करने के अवसर के लिए उत्साह व्यक्त किया। उनका कहना है कि हम क्लब के 'चैंपियंस 4-इन-ए-रो' टूर के हिस्से के रूप में भारत आने के लिए वास्तव में उत्सुक हैं।
दुनिया भर के समुदायों के साथ अपने निरंतर जुड़ाव के हिस्से के रूप में मैनचेस्टर सिटी जहाँ भी जाती है, वहाँ स्थायी प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे भारतीय फुटबॉल, कोचिंग, अन्य चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा। फुटबॉल के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाना देना भी मैनचेस्टर सिटी का लक्ष्य है।
मैनचेस्टर सिटी का दौरा और फैन्स से मिलने का कार्यक्रम बेहतरीन फुटबॉल प्रतिभाओं को लाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। अपने अंतरराष्ट्रीय फैन्स से जुड़ने और भारत में फुटबॉल के विकास में योगदान देने के लिए क्लब के प्रयास खेल और प्लेयर्स की भावी पीढ़ी के प्रति समर्पण दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications