ISL 2022: क्या चेन्नइयन तोड़ेगी मोहन बागान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना

नई दिल्ली। एटीके मोहन बगान लगातार दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाने और शीर्ष स्थान से दूरी को कम करने की कोशिश करेगा, जब मरून एंड ग्रीन ब्रिगेड गुरुवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 का लीग मुकाबला चेन्नइयन एफसी से खेलेगी।

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

मोहन बगान 14 मैचों से अपराजित चल रही है और हीरो आईएसएल के इतिहास में यह अपराजित रहने का दूसरा सबसे लम्बा अभियान है। बगान 34 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसके दो मैच शेष हैं। इस मैच से एक अंक मिलने पर भी उसका लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। अगर मैरिनर्स ये मैच जीत लेते हैं तो उनके अंक लीग लीडर जमशेदपुर एफसी के बराबर हो जाएंगे, जिन्होंने मंगलवार को हैदराबाद से शीर्ष स्थान छीना था।

और पढ़ें: 'उससे तुलना करना बेवकूफी है, वो बेस्ट लीग है', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खत्म की IPL बनाम PSL की डिबेट

स्पेनिश कोच जुआन फेर्रांडो की टीम के 14 मैचों में अपराजित रहने में हुगो बुमो और जॉनी काउको की तरह भारतीय फॉरवर्ड लिस्टन कोलासो और मनवीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान कोलासो ने छह और मनवीर ने पांच गोल दागे। कोलासो अपने 50वें मैच में चेन्नइयन के खिलाफ उतरेंगे और फॉर्म में चल रहा यह स्ट्राइकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में क्वालीफाई कराने में भूमिका निभाना चाहेगा। इस सीजन में बगान के कुल गोल में से भारतीय खिलाड़ी 19 गोल कर चुके हैं, जो कि 52.78% है।

उधर, पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन इस सीजन को भुलना चाहेंगे। उन्होंने अपने पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ तीन गोल खाए थे। चेन्नइयन 19 मैचों से 20 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर हैं। यह उनका अंतिम मैच होगा और कोच सबिर पाशा को उम्मीद होगी कि उनकी टीम जीत की सकारात्मकता के साथ सीजन का अंत करे।

और पढ़ें: ICC T20 Rankings: टॉप 10 से बाहर हुए रोहित- कोहली, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग

कप्तान अनिरुद्ध थापा की टीम ने शुरुआती चार मैचों में अपराजित रहकर हीरो आईएसएल 2021-22 की ठोस शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद से वो नीचे की ओर गिरती गई। वो पिछले सात मैचों में जीत से दूर रही है और इस अवधि के दौरान उसे पांच हार मिली। क्लब को एफसी गोवा से 0-5 की हार मिली थी, जो कि उसके हीरो आईएसएल इतिहास की सबसे बड़ी हार थी और इस कारण कोच बोजिदार बांदोविच को बाहर कर दिया गया। अब देखना यह है कि चेन्नइयन क्या मोहन बगान की पार्टी खराब कर पाएगी। पिछली बार इस सीजन के पहले चरण में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो वो मैच 1-1 से ड्रा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+