ICC T20 Rankings: टॉप 10 से बाहर हुए रोहित- कोहली, श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बुधवार को टी20 प्रारूप की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में खत्म हुई सीरीज में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है तो वहीं पर कुछ दिग्गज खिलाड़ी टॉप 10 से बाहर भी हो गये हैं। भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया था तो वहीं पर कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकल सके थे, लेकिन उसके बावजूद उसने श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाजी के दम पर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

rohit sharma

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में इसका असर भी नजर आया है, जहां पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ताजा रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हो गये हैं तो वहीं पर श्रेयस अय्यर को 27 स्थान का फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने लगातार 3 अर्धशतकीय पारियां खेलकर 200 से ज्यादा रन बनाये और एक बार भी अपना विकेट नहीं गंवाया।

और पढ़ें: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बोले- विश्वकप से पहले रोहित को दूर करनी होगी 2 कमियां, नहीं तो फिर हारेगा भारत

श्रेयस अय्यर को हुआ बड़ा फायदा

श्रेयस अय्यर को हुआ बड़ा फायदा

श्रेयस अय्यर आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 27 पायदान की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गये हैं, तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी के दम पर 10 पायदान की छलांग लगाई है। भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें पायदान पर पहुंच गये हैं। श्रीलंका के पथुम निशंका को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का फायदा मिला है और वो 6 स्थान की छलांग लगाकर टॉप 10 में पहुंच गये हैं और फिलहाल 9वें पायदान पर काबिज हो गये हैं। उन्होंने विराट कोहली को टॉप 10 से बाहर कर दिया और उन्हें 5 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है, इसकी वजह से विराट कोहली 15वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

रैंकिंग में इन भारतीय खिलाड़ियों को भी हुआ नुकसान

रैंकिंग में इन भारतीय खिलाड़ियों को भी हुआ नुकसान

भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो चोट की वजह से बाहर हुए केएल राहुल को एक पायदान का नुकसान हुआ है लेकिन 10वें स्थान के साथ टॉप 10 में अब भी बरकरार हैं। वहीं रोहित शर्मा को 2 पायदान का नुकसान हुआ है और वो 13वें पायदान पर खिसक गये हैं। सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वो 29वें पायदान पर बरकरार हैं, तो वहीं पर ईशान किशन को 7 पायदान का तो वहीं पर शिखर धवन को 8 पायदान का नुकसान हुआ है।

मोहम्मद वसीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

मोहम्मद वसीम ने बनाया नया रिकॉर्ड

आईसीसी की रैंकिंग में अगला फायदा यूएई के मोहम्मद वसीम को हुआ है, जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्वकप क्वालिफायर के फाइनल मैच में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद शतक लगाया। इसके चलते उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ और वो 12वें पायदान पर पहुंच गये हैं। यह यूएई क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज की ओर से हासिल की गई सबसे बड़ी रैंकिंग है, जिसमें उन्होंने शइमन अनवर को पछाड़ा। अनवर ने 2017 में 13वां पायदान हासिल किया था। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरु कुमारा ने भारत के खिलाफ 5 विकेट हासिल कर टॉप 40 गेंदबाजों की लिस्ट में पहली बार जगह बना ली है और 37वें पायदान पर काबिज हो गये हैं।

जहूर खान और जोश लिटिल को भी हुआ फायदा

जहूर खान और जोश लिटिल को भी हुआ फायदा

यूएई के जहूर खान को भी 17 पायदान का फायदा हुआ है तो वहीं पर आयरलैंड के जोश लिटिल ने 27 पायदान की छलांग लगाई है। जहूर खान गेंदबाजों की रैंकिंग में 42 वें पायदान पर पहुंच गये हैं तो वहीं पर जोश लिटिल 49वें पायदान पर पहुंचे हैं। रोहन मुस्तफा के बल्ले और गेंदबाजी से योगदान ने उन्हें ऑलराउंडर की रैंकिंग में छठे पायदान पर पहुंचा दिया है और वो फिलहाल 2020 में हासिल की गई अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से महज एक पायदान दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+